Asian Games 2023 Winner List: एशियन गेम्स में आज भारत को कितने मेडल मिले
Aaj ka Match Kaun Jita Asian Games 2023: एशियाई खेलों में दूसरा दिन भारत के लिए ज्यादा बेहतर रहा। भारत ने महिला क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा पुरुषो की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता। भारत के पास 2 स्वर्ण पदक है। इसके अलावा 3 रजत पदक और 6 कांस्य पदक हैं।
शूटिंग
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारत ने गोल्ड जीता। भारतीय टीम के लिए रुद्राक्ष, ऐश्वर्या और दिव्यांश की तिकड़ी खेल रही थी। 1893.7 अंकों के साथ भारत को वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मिला। 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीता।

10 मीटर एयर राइफल महिला इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल मिला। भारत के लिए मेहुली घोष, आशी चौकसे, रमिता जिंदल ने पदक हासिल किया। पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल टीम इवेंट में भारत ने कांस्य पदक जीता। भारत के लिए अनीश, विजयवीर, आदर्श सिंह ने इवेंट में हिस्सा लिया।
रोइंग
पुरुषों की कॉक्सलेस 4 में रोइंग टीम ने कांस्य पदक जीत लिया। भारत के लिए आशीष, भीम सिंह, जसविंदर और पुनीत ने शिरकत की। भारत के लिए इन खिलाड़ियों ने 6:10:81 का समय निकाला। मेंस क्वाड्रपल स्कल के फाइनल में भारत ने कांस्य पदक जीता। भारत के लिए परमिंदर, सतनाम और जकार खान, सुखमीत सिंह ने इस इवेंट में हिस्सा लिया। पुरुष क्वाड्रपल में भी भारत को कांस्य पदक मिला।
रोइंग के मेंस लाइटवेट डबल स्कल में भारत ने सिल्वर जीता। भारत के अर्जुन लाल और अरविन्द सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
क्रिकेट
महिला टीम ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में श्रीलंका को 19 रनों से पराजित करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया।
टेनिस
टेनिस में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। गोल्ड मेडल की दावेदार मानी जा रही रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी की जोड़ी एशियन गेम्स से बाहर हो गई। उज्बेकिस्तान के खुमोयुन और फोमीन की जोड़ी ने बोपन्ना और भांबरी को 6-2, 3-6, 6-10 से मात दी।
वुशू
वुशू में भारत को झटका लगा। इंडोनेशिया के खिलाड़ी ने विक्रम बालियान को हरा दिया। इसके साथ ही भारत की चुनौती समाप्त हो गई। रोबिशिना ने भारत के लिए कांस्य सुनिश्चित कर दिया।
चेस
भारत के विदित गुजराती ने वियतनाम के ले तुआन को पराजित कर दिया। अर्जुन इरिगैसी ने ईरान केखिलाड़ी के सामने ड्रॉ खेला। महिला कैटेगरी में कोनेरू हम्पी को हार का सामना करना पड़ा। उनको चीन यिफन होऊ ने पराजित कर दिया।
बास्केटबॉल
भारतीय पुरुष टीम ने 3x3 इवेंट में मलेशिया को 20-16 के अंतर से पराजित कर दिया। महिला टीम को पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उज्बेकिस्तान ने 19-14 से मुकाबला अपने नाम किया।
जिम्नास्टिक
भारत की प्रणति नायक ने शानदार प्रदर्शन किया। वह वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। ऑल अराउंड इवेंट में प्रणति ने 44.232 का स्कोर हासिल किया।
रग्बी
इस इवेंट में भारत को निराशा हाथ लगी। भारत को सिंगापुर के सामने पराजय का सामना करना पड़ा। सिंगापुर ने भारतीय टीम को 15-0 के बड़े अंतर से मुकाबला हरा दिया।
हैण्डबॉल
ग्रुप बे के ओपनिंग मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। जापान ने भारत को 41-13 के अंतर से हरा दिया। भारत के लिए मनिका ने चार और प्रियंका ठाकुर ने 3 गिल किये।
जुडो
भारत की गरिमा चौधरी को 70 किलोग्राम के राउंड 16 में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही उनका अभियान एशियाई खेलों में समाप्त हो गया है।उनको फिलिपिन्स की आर सेलिनास ने हराया।
मुक्केबाजी
भारत की अरुणधति चौधरी को चीन की यंग लियु ने 5-0 से हरा दिया। वह हार के साथ बाहर हो गई। दीपक भोरिया ने 50 किलोग्राम वर्ग में मलेशिया के अब्दुल कय्यूम को हराया। निशांत देव ने 71 किलोग्राम वर्ग में नेपाल के दीपेश लामा को हरा दिया।
एक्वेटिक्स स्विमिंग
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भारत के नटराज श्रीहरि छठे स्थान पर रहे। इसके साथ ही उनका अभियान समाप्त हो गया। 100 मीटर स्पर्धा में निकीत सेल्वराज ने सातवाँ स्थान हासिल किया। माना पटेल, आनन्द एएस, विक्रम खाड़े, धीनिधि देसिंघु सभी फाइनल तक नहीं पहुंच पाए।












Click it and Unblock the Notifications