Asian Games 2023: एशियन गेम्स में आज किस किसका मैच है, जानें टीम इंडिया का शेड्यूल
Asian Games 2023, September 23: एशियन गेम्स के कॉन्टिनेंटल इवेंट की आधिकारिक शुरुआत आज, 23 सितंबर से होने जा रही है। कॉन्टिनेंटल मल्टीस्पोर्ट इवेंट में भारत के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। टीम इंडिया शनिवार को टेबल टेनिस और पुरुष हॉकी टीमों की अगुवाई में एशियाई खेलों में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक होगा।
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने अपने एशियाई खेल 2023 के सफर की मजबूत शुरुआत की है। उन्होंने 22 सितंबर को यमन पर मजबूत जीत के बाद पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय टीम में शामिल अचंता शरथ कमल, साथियान ज्ञानसेकरन और हरमीत देसाई शुरू से ही प्रभावी रहे और टूर्नामेंट में शुरुआती बढ़त हासिल की।

एशियन गेम्स का उद्घाटन समारोह आज
एशियन गेम्स में आज उद्घाटन समारोह के कारण ज्यादा मुकाबले नहीं होंगे। एशियाई खेल 2023 का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में होगा। इसके लिए ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय मेंस हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओलंपिक मेडल विजेता बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ध्वजवाहक होंगे।
टेबल टेनिस में पुरुष और महिला टीम का मैच आज
23 सितंबर को पुरुष और महिला दोनों टेबल टेनिस टीमें मैदान पर होंगी। यहां उन इवेंट की लिस्ट दी गई है, जहां भारत एशियाई खेलों में 23 सितंबर को मुकाबला करेगा
- टेबल टेनिस: महिला टीम प्रिलिमिनरी- भारत बनाम नेपाल- भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से
- टेबल टेनिस: पुरुष टीम प्रिलिमिनरी- भारत बनाम ताजिकिस्तान- भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से
टेबल टेनिस में भारतीय खिलाड़ी
- मेंस टीम (Men's team)- शरथ कमल, जी साथियान, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, मानुष शाह
- विमेंस टीम- (Women's team) माणिक बत्रा, श्रीजा अकुला, सुतीर्था मुखर्जी, अहिया मुखर्जी, दीया चितले
- मेंस सिंगल- (Men's singles) शरथ कमल, साथियान ज्ञानसेकरन
- विमेंस सिंगल (Women's singles) - मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला
- मेंस डबल (Men's doubles) - शरथ कमल/साथियान ज्ञानसेकरन और मानव ठक्कर/मानुष शाह
- विमेंस डबल (Women's doubles) - सुतीर्था मुखर्जी/अहिया मुखर्जी और श्रीजा अकुला/दीया चितले
- मिक्स डबल (Mixed doubles) - मनिका बत्रा/साथियान ज्ञानसेकरन और श्रीजा अकुला/हरमीत देसाई
- मेंस रिजर्व (Men's reserves) - एसएफआर स्नेहित, सानिल शेट्टी
- विमेंस रिजर्व (Women's reserves) - अर्चना कामथ, रीथ रिशिया
भारत में एशियाई खेल 2023 का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?
एशियन गेम्स 2023 का प्रसारण भारत में सोनी टेन नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत में एशियाई खेल 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
एशियन गेम्स 2023 को भारत में Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications