Asian Games Live: महिला क्रिकेट टीम का धमाका, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

Asian Games 2023 Live Update: एशियन गेम्स में आज, 25 सितंबर को भारत ने गोल्ड मेडल के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत की 10 मीटर पुरुष राइफल टीम ने 1893.7 अंक हासिल करके विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल, ओलंपियन दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की टीम ने क्वालिफिकेशन राउंड में 1893.7 का स्कोर बनाकर चीन द्वारा बनाए गए 1893.3 के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। एशियन गेम्स में भारत ने अब तक कुल 11 मेडल जीत लिए हैं। जिनमें दो गोल्ड, 3 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। यहां देखें लाइव अपडेट

asian games 2023 live updates

रैंकदेशगोल्ड सिल्वरब्रॉन्ज टोटल
5भारत23611
1चीन3213550
2कोरिया67922
4जापान312823
3उज्बेकिस्तान4 4311

LIVE Feed
Sep 25, 2023, 7:57 PM IST

महिला चेस में कोनेरू हम्पी को हार का सामना करना पड़ा, उनको चीन की यिफन होऊ ने रेपिड चेस के चौथे राउंड में हरा दिया
Sep 25, 2023, 7:56 PM IST

चेस के चौथे राउंड में विदित गुजराती ने जीत दर्ज की, उन्होंने वियतनाम के ले तुआन को हराया, ईरान के खिलाड़ी के सामने अर्जुन इरिगैसी ने ड्रॉ खेला
Sep 25, 2023, 7:54 PM IST

वुशू के तीसरे और अंतिम गेम में भारत के विक्रम बालियान को इंडोनेशिया के खिलाड़ी ने हर दिया, भारत की चुनौती समाप्त हो गई
Sep 25, 2023, 5:36 PM IST

टेनिस में झटका

टेनिस में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। गोल्ड मेडल की दावेदार मानी जा रही रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी की जोड़ी एशियन गेम्स से बाहर हो गई। उज्‍बेकिस्‍तान के खुमोयुन और फोमीन की जोड़ी ने बोपन्‍ना और भांबरी को 6-2, 3-6, 6-10 से मात दी।
Sep 25, 2023, 3:17 PM IST

गोल्ड जीतने पर अनुराग ठाकुर ने की महिला टीम की प्रशंसा

एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'हमारी महिला क्रिकेट टीम को एशियाई खेलों में उनके शानदार पदार्पण और क्रिकेट में पहला स्वर्ण लाने पर बधाई!! महिलाओं का बहादुरी भरा प्रयास और शानदार फील्डिंग, क्रिकेट प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर रहा है, जोकि आखिरी क्षण तक अपनी सीटों पर डटे रहे।
Sep 25, 2023, 3:14 PM IST

जय शाह ने गोल्ड जीतने पर महिला टीम को दी बधाई

एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम की जीत पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, '18 वर्षीय सनसनी टीटास साधु की शानदार गेंदबाजी (6 रन पर 3 विकेट) की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पर शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई।'
Sep 25, 2023, 2:55 PM IST

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रनों हराकर गोल्ड जीता है।
Sep 25, 2023, 1:17 PM IST

भारत के खिलाफ श्रीलंका को मिला 117 रन का लक्ष्य

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय महिला टीम ने सात विकेट पर 116 रन बनाए हैं।
Sep 25, 2023, 11:31 AM IST

भारत बनाम श्रीलंका मैच में एक और गोल्ड जीतने का मौका

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ महिला क्रिकेट फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के लिए आज एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने का मौका है
Sep 25, 2023, 10:28 AM IST

निशानेबाजी में भारत ने एक और ब्रॉन्ज जीता

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। अनीश, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह की तिकड़ी ने यह मेडल जीता है।
Sep 25, 2023, 9:44 AM IST

भारतीय रोइंग दल का 5 मेडल के साथ अभियान समाप्त

भारतीय रोइंग दल ने एशियाई खेलों के इस अभियान को कुल 5 पदकों के साथ समाप्त कर दिया है, जिनमें से 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल है जोकि इस प्रकार हैं--- 1.पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स- सिल्वर। 2.पुरुषों की कॉक्स्ड आठ-सिल्वर। 3.पुरुषों की कॉक्सलेस फोर- ब्रॉन्ज। 4.पुरुषों की कॉक्सलेस जोड़ी- ब्रॉन्ज। 5.पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स - ब्रॉन्ज।
Sep 25, 2023, 9:37 AM IST

मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स इवेंट जीता सिल्वर

रोइंग के मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स इवेंट में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने सिल्वर मेडल जीत लिया है।
Sep 25, 2023, 9:33 AM IST

भारत ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में जीता सिल्वर

निशानेबाजी के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल ने सिल्वर मेडल जीत लिया है।
Sep 25, 2023, 9:31 AM IST

निशानेबाजी में भारत को मिला एक और ब्रॉन्ज

निशानेबाजी के पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। चीनी निशानेबाज ने इस इवेंट में गोल्ड जीता है।
Sep 25, 2023, 9:14 AM IST

भारत ने पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स इवेंट में जीता ब्रॉन्ज

भारत ने पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स इवेंट में 6:08.61 के समय के साथ रेस पूरी एक और ब्रॉन्ज जीत लिया है। इस मुकाबले में चीन ने गोल्ड मेडल जीता है। रोइंग इवेंट में भारत ने अब तक 5 मेडल जीत लिए हैं।
Sep 25, 2023, 9:00 AM IST

रोइंग में भारत ने जीता एक और ब्रॉन्ज

रोइंग इवेंट के मेन्स क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल में परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
Sep 25, 2023, 8:48 AM IST

भारत को रोइंग में मिला ब्रॉन्ज

भारत की पुरुषों की कॉक्सलेस 4 रोइंग टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनित कुमार की भारतीय पुरुषों की कॉक्सलेस 4 रोइंग टीम ने 06:10.81 के समय के साथ ये मेडल जीता है।
Sep 25, 2023, 8:43 AM IST

शूटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता पहला गोल्ड

19वें एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मिला है, जहां रुद्राक्ष, ऐश्वर्या और दिव्यांश की तिकड़ी ने 1893.7 अंक अर्जित कर भारत को वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ पहला गोल्ड दिलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+