Asian Games: जिसकी नहीं थी उम्मीद वह हो गया, 41 साल बाद इस इवेंट में गोल्ड जीत भारत ने रचा इतिहास
Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन अच्छा चल रहा है। तीसरे दिन भारतीय टीम को दो गोल्ड मेडल मिले। सबसे खास घुड़सवारी में मिला गोल्ड रहा है। घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में भारत को 41 साल के लम्बे समय बाद गोल्ड मेडल मिला है। इस तरह भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया।
भारत के लिए हृदय छेदा, दिव्यकृति सिंह, अनुष अग्रवाला और सुदीप्ति हजेला की भारतीय मिश्रित टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। भारतीय टीम ने ड्रेसाज इवेंट में 209.205 अंक हासिल किये और पहला स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

ड्रेसाज इवेंट में अंतिम बार भारत को 1982 में गोल्ड मेडल हासिल हुआ था। इस अबर के एशियाई खेलों में इस इवेंट में मेडल की उम्मीद नहीं की गई थी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम लगाते हुए चीनी जोड़ी को पराजित करते हुए गोल्ड मेडल हासिल आकर लिया।
भारत के सामने चीन और हांगकांग, चीन की जोड़ियाँ थीं। चीन की टीम का स्कोर 204।882 पॉइंट रहा। हांगकांग, चीन का स्कोर 204.852 रहा। गोल्ड मेडल के टक्कर में दोनों ही विपक्षी नहीं थे। हालांकि सिल्वर मेडल और ब्रोंज मेडल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जैसे भी हो, भारत ने बड़ा कारनामा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications