Asian Athletics Championships के दूसरे दिन भारत ने जीते तीन गोल्ड, ज्योति ने बाधा दौड़ में जीता स्वर्ण
Asian Athletics Championships 2023: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत के खाते में तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल आया है। पहला गोल्ड ज्योति याराजी ने जीता है। उन्होंने गुरुवार को महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्थान हासिल कर इस चैम्पियनशिप भारत का पहला गोल्ड दिलाया है।
चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत के खाते में आए तीन गोल्ड
इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही ज्योति ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का गोल्ड मेडल के साथ खाता खोल दिया है। ज्योति ने फाइनल मुकाबले में 13.09 सेकंड का समय लेकर जापान की टेराडा असुका और आओकी मासुमी को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा अजय कुमार सरोज ने 1500 मीटर दौड़ और अब्दुल्ला अबूबकर ने ट्रिपल जंप में गोल्ड जीता है।

ज्योति के अलावा अजय कुमार सरोज और अब्दुल्ला अबुबकर ने जीता गोल्ड
थाईलैंड में चल रही 25वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के दूसरे दिन ज्योति के अलावा अजय कुमार सरोज ने 1500 मीटर दौड़ को 3.41.51 सेकेंड में पूरा कर गोल्ड जीत लिया। भारत को तीसरा गोल्ड अब्दुल्ला अबुबकर ने दिलाया। उन्होंने 16.92 मीटर की जंप लगाकर गोल्ड जीत लिया।
ऐश्वर्या मिश्रा ने 400 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज मेडल
दरअसल, थाईलैंड में चल रही 25वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के दूसरे दिन एथलीटों ने तीन गोल्ड के अलावा एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीता। ऐश्वर्या मिश्रा ने 400 मीटर दौड़ में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।
ज्योति याराजी ने पहली बार एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में लिया भाग
ज्योति ने इससे पहले 12.98 सेकेंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई थी। ज्योति याराजी ने पहली बार एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लिया और पहली बार में ही गोल्ड जीत लिया है। इस चैम्पियनशिप में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है।












Click it and Unblock the Notifications