Asia Cup से बाहर हो सकता है पाकिस्तान! भारत में खेलने से किया इनकार, बांग्लादेश को मिल सकता है मौका?
Asia Cup 2025, Pakistan boycott to play in India: एशिया कप हॉकी 2025 में पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश खेल सकता है। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में होना है। आठ टीमों की इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अगर पाकिस्तान ने अगले दो दिनों में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की तो ऐसे में बांग्लादेश को मैदान में उतरने का मौका मिलेगा।
पाकिस्तान ने भारत आने से किया मना (Asia Cup 2025, Pakistan boycott to play in India)
भारत सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देने के लिए तैयार है। लेकिन पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया है। PHF ने यह भी सुझाव दिया था कि टूर्नामेंट को भारत से बाहर किसी दूसरे देश में शिफ्ट किया जाए, लेकिन आयोजकों ने इस मांग को खारिज कर दिया।

बांग्लादेश को मिल सकता है फायदा
भारतीय हॉकी अधिकारियों के मुताबिक स्थिति अगले 48 घंटों में स्पष्ट हो जाएगी। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हमने बांग्लादेश से संपर्क किया है, अगर पाकिस्तान नहीं आता तो उनकी जगह बांग्लादेश को शामिल किया जाएगा। फिलहाल न पाकिस्तान ने पुष्टि की है, न बांग्लादेश ने। लेकिन संभावना यही है कि बांग्लादेश को मौका मिलेगा।
भारत सरकार ने दी थी सुरक्षा की गारंटी
यह टूर्नामेंट 2026 हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर भी है। ऐसे में पाकिस्तान का बाहर होना उसके लिए बड़ा झटका साबित होगा। पाकिस्तान की यह जिद तब और सवालों के घेरे में आ गई जब भारत सरकार ने सुरक्षा और वीजा दोनों की गारंटी दी थी। लेकिन फिर भी पाकिस्तान का रुख नहीं बदला। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की यह नाराज़गी हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत की 'ऑपरेशन सिंदूर' कार्रवाई के बाद और बढ़ी। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी।












Click it and Unblock the Notifications