Paris Olympics: अमन सहरावत ने जेलिमखान को किया चारों खाने चित, तकनीकी बेस्ट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

Paris Olympics: भारत के रेसलर अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक के समीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने अल्बानिया के पहलवान को कोई मौका नहीं देते हुए तकनीकी बेस्ट से हरा दिया। भारतीय रेसलर ने यह मुकाबला 11-0 से अपने नाम करते हुए अगले दौर में जगह बना ली।

अल्बानिया के जालिमखान को अपने तकनीकी जाल में फंसाते हुए सहरावत ने चारों खाने चित कर दिया और हिलने तक का मौका नहीं देते हुए बाउट अपने नाम कर ली और धमाका कर दिया। अल्बानिया के जालिमखान पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन हैं लेकिन अमन सहरावत के सामने उनकी एक ना चली।

aman sehrawat

अमन ने शुरुआत में ही अपने मूव से मजबूत पकड़ बनाते हुए विपक्षी पहलवान को मौका ही नहीं दिया। पकड़ इतनी तगड़ी थी कि जेलिमखान के पास सिर्फ छटपटाने के अलावा कोई चारा नहीं था। अंत में रेफरी ने भी देख लिया कि यह एकतरफा मुकाबला है, इसके बाद अमन को तकनीकी बेस्ट से जीत मिली।

अमन अब मेडल से एक कदम दूर माने जा सकते हैं। अगर वह सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने में सफल रहते हैं, तो भारत को रेसलिंग में मेडल मिल सकता है। इससे पहले विनेश फोगाट ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया था लेकिन वह वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य करार दी गई थीं। अमन का सेमीफाइनल आज ही रात 9 बजकर 45 मिनट पर जापान के री हिगुची के खिलाफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+