'मेरी पत्नी का अफेयर चल रहा था, मेरे पास सबूत है', क्या मैरीकॉम ने पति को दिया धोखा? खेल जगत में मची खलबली!
Mary Kom News: भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और उनके पूर्व पति ओन्लर कारोंग के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। 20 साल के साथ और चार बच्चों के बाद पिछले साल इस जोड़े का तलाक हो गया था। अब तक दोनों खामोश थे, लेकिन हाल ही में मैरीकॉम द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उनके पूर्व पति ओन्लर ने भी चुप्पी तोड़ते हुए बेहद चौंकाने वाले दावे किए हैं।
मैरीकॉम ने लगाया था पैसों की हेराफेरी का आरोप (Mary Kom News)
मैरीकॉम ने हाल ही में 'आप की अदालत' में खुलासा किया कि उनके तलाक की मुख्य वजह ओन्लर द्वारा किया गया पैसों का धोखा था। मैरीकॉम के अनुसार उनके पति ने उनके करियर की कमाई से करोड़ों रुपये की हेराफेरी की। मुक्केबाज का दावा है कि ओन्लर ने उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर कर्ज लिए, संपत्तियों को गिरवी रखा और कई संपत्तियां अपने नाम ट्रांसफर करवा लीं।

पति ने लगाई बेवफाई का आरोप
मैरीकॉम ने भावुक होकर कहा कि मुझे कुछ पता नहीं चला। जब मुझे चोट लगी, तब सच्चाई सामने आई। मुझे लगता है कि भगवान ने मुझे चोटिल इसलिए किया ताकि मेरी आंखें खुल सकें। मैरीकॉम के इन आरोपों पर ओन्लर ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में तीखा पलटवार किया है। उन्होंने मैरीकॉम पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए कहा कि मैरी का 2013 में एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर था। ओन्लर ने आगे दावा किया कि 2017 से मैरी अपनी ही एकेडमी में काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में हैं और उनके पास इसके सबूत के तौर पर व्हाट्सएप मैसेज भी मौजूद हैं।
'मैरीकॉम पीती हैं रम'
ओन्लर ने कहा कि वह अकेले रहना चाहती थीं ताकि दूसरे रिश्ते में रह सकें। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह दूसरा पति चुन लें, लेकिन मुझ पर झूठे आरोप न लगाएं।" उन्होंने पैसों की चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आज भी दिल्ली में किराए के घर में रह रहे हैं, जबकि मैरी करोड़ों की मालिक हैं। मैरीकॉम ने ओन्लर पर शराब पीने और गलत आदतों के आरोप लगाए थे, जिस पर ओन्लर ने कहा कि मैरी खुद भी वोदका और रम पीती हैं और गुटखा खाती हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने ये बातें कभी मीडिया को नहीं बताईं क्योंकि मैं गरिमा बनाए रखना चाहता था। लेकिन उन्होंने मुझे 'इस्तेमाल करो और फेंको' वाली वस्तु समझा। ओन्लर ने यह भी कहा कि एकेडमी की रजिस्ट्री से लेकर बच्चों की परवरिश तक उन्होंने सब कुछ किया, लेकिन आज उन्हें अपने ही बच्चों से मिलने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications