अंडर 18 कंपाउंड आर्चरी में अदिति स्वामी ने जीता गोल्ड, अमेरिकी तीरंदाज को हराया
Aditi Swami: युवा भारतीय तीरंदाज अदिति स्वामी अंडर 18 कंपाउंड आर्चरी में वर्ल्ड चैम्पियन बन गईं। अदिति अमेरिका की लीन ड्रेक को 142- 136 से हराकर चैम्पियन बनीं। पिछले महीने के अंडर 18 महिला कंपाउंड में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अदिति ने फॉर्म बरकरार रखी। उन्होंने क्वालिफाइंग रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
स्पर्धा में शुरू से ही डोमिनेट करते हुए अदिति ने पांच अंकों की बढ़त हासिल कर ली और भारत के लिए गोल्ड मेडल पक्का कर दिया। सीनियर वर्ग में पिछले महीने कोलंबिया में भी अदिति भाग ले रही थीं और टीम स्पर्धा का ब्रोंज मेडल अपने नाम किया था।

पिछले साल भी अदिति ने अपने खेल में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। शारजाह में खेले गए एशिया कप लीग 3 में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी तीरंदाजी कौशल में लगातार सुधार किया।
अंडर 18 कंपाउंड आर्चरी में भारत ने अब तक आठ मेडल अपने नाम किये हैं। इनमें चार गोल्ड मेडल शामिल है। एक सिल्वर मेडल और तीन ब्रोंज मेडल शामिल है। भारत के पास एक गोल्ड मेडल और एक ब्रोंज जीतने का मौका अभी है। देखना होगा कि ऐसा हो पायेगा कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications