6 फुट 4 इंच लंबे युवा फाइटर ने किए कई ऐतिहासिक कारनामे, अब रिंग में बरपाएंगे कहर
नबील अनाने का नाम जब भी विरोधी सुनता है तो उसके मन मे सिहरन पैदा हो जाती है क्योंकि 6 फुट 4 इंच लंबे फाइटर से भिड़ना तगड़े से तगड़े फाइटर के लिए बड़ा ही मुश्किल काम हो जाता है। इस फाइटर को ग्लोबल स्टेज पर पहुंचाने में उनके पिता का सबसे अहम योगदान रहा है।
इस शुक्रवार, 7 अगस्त को यह 22 वर्षीय स्ट्राइकिंग सुपरस्टार ONE Championship के अगले इवेंट The Inner Circle 25 के वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच में सुआकिम का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में करेंगे। इस मुकाबले के विजेता को गारंटी के साथ वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल होगा।

पिता ने हर खेल में साथ निभाया
आज नबील अनाने कई सारी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वह बचपन से ही खेलों खासकर मार्शल आर्ट्स मे रूचि रखते थे और शुरुआत में कराटे व टायक्वोडों सीखा। फिर उन्होंने मॉय थाई को अपनाने का फैसला लिया, जिस पर पिता ने उन्हें एक खास सलाह दी। आज वह मॉय थाई के सबसे चर्चित एथलीट्स में से एक बन गए हैं।
उन्होंने बताया, "मैं जो कुछ भी करना चाहता था उन्होंने करने दिया। जब मैंने मॉय थाई को चुना तो उन्होंने कहा, 'अगर तुम ये चुन रहे हो तो अपना 100 प्रतिशत देना।' और वह पूरी तरह से मेरा साथ देते आ रहे हैं।"
पिता ने रोजाना ट्रेनिंग करवाई और फिर चैंपियन बनते देखा
साल 2022 में उन्होंने इतिहास के सबसे कम उम्र के WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया। फिर ONE में आकर एक के बाद एक जीत दर्ज करते हुए 2025 में खिताब जीता। हालांकि, वह उसे 2026 की शुरुआत में गंवा बैठे। इन सब मौकों पर और ट्रेनिंग तक एक चीज जो हमेशा साथ रही, वह था अपने पिता का साथ।
अनाने ने पिता की भूमिका के बारे में कहा, "मेरे पिता हमेशा से मेरे साथ रहे हैं और वह मुझे ट्रेनिंग में पहले दिन से पुश करते आ रहे हैं। वह हर दिन मेरे साथ रहे, मुझे जिम ले जाते। हर एक दिन। अब इसका फल मिला है। अब भी वह हर दिन जिम में मुझे देख रहे होते हैं और खुद को पुश करने की बात कहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
