541 जीत, 14 वर्ल्ड टाइटल और दो धुरंधर, 16 नवंबर को रिंग में होगी ऐतिहासिक जंग
जिस उम्र में बच्चे क, ख, ग सही से बोलना और लिखना सीखते हैं, उस उम्र से थाईलैंड के मॉय थाई स्ट्राइकर फाइट करना शुरु कर देते हैं और कुछ ऐसा ही रोडटंग जित्मुआंगोन और नोंग-ओ हामा ने किया था।
अब मॉय थाई मार्शल आर्ट के इन दो सबसे बड़े धुरंधरों की टक्कर 16 नवंबर को होने वाले ONE Championship के 2025 के सबसे बड़े इवेंट ONE 173 में होगी। इन दोनों की टक्कर रिक्त ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगी और जीतने वाला सुपरस्टार डिविजन पर राज करेगा।

मॉय थाई के 'विराट कोहली' और 'सचिन तेंदुलकर'
क्रिकेट की भाषा में समझें तो 28 वर्षीय रोडटंग का अंदाज बिल्कुल विराट कोहली से मेल खाता है, जो मैदान में उतरते ही एकदम आक्रामक रूप धारण कर लेते हैं और विरोधियों पर जमकर टूटते हैं। वहीं 38 वर्षीय दिग्गज नोंग-ओ, सचिन तेंदुलकर की तरह हैं, जो खेल के महारथी और शांत स्वभाव के हैं, मगर जीत के लिए उनके पास हर तरकीब मौजूद हैं।
रोडटंग की बात करें तो वह पहले छह बार इस खिताब के चैंपियन रह चुके हैं, लेकिन कुछ समय पहले तय वजन सीमा न बनाए रखने के कारण उनसे खिताब छिन गया। वहीं नोंग-ओ आठ बार बेंटमवेट चैंपियन रह चुके हैं और अब दूसरे डिविजन पर राज करना चाहेंगे।
हर खिताब और हर रिकॉर्ड है रोडटंग और नोंग-ओ के नाम
रोडटंग और नोंग-ओ ने मॉय थाई जगत का हर बड़ा खिताब अपने नाम किया है और दुनिया में इस खेल की बात होती है तो इनका नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। नोंग-ओ ने करियर में 267 जीत तो वहीं रोडटंग ने 274 मैचों को अपने मुक्कों, किक्स, कोहनी और घुटनों के वार से जीता है। गौरतलब है कि ONE 173 में कुल मिलाकर 17 फाइट होंगी, जिसमें पांच वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications