टेनिस स्टार मेहक ने लगाई भैया शोएब से गुहार, कहा-'सानिया मिर्जा से कहें कि वो PAK टीम को ट्रेनिंग दें'

नई दिल्ली, 07 जून। भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की जबसे शादी हुई है, तब से ही उन दोनों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है। सानिया पर अक्सर पाकिस्तान को सपोर्ट करने और फेवर करने का आरोप लग जाता है। इस बात को लेकर सानिया ने कई बार नाराजगी भी जाहिर की है लेकिन अभी तक ये बातें तब होती थी जब भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट का मसला सामने आता था लेकिन इस बार सानिया के लिए आवाज क्रिकेट के गलियारे से नहीं बल्कि टेनिस के कोर्ट से आई है।

सानिया के पतिदेव शोएब मलिक से अपील

सानिया के पतिदेव शोएब मलिक से अपील

दरअसल पाकिस्तान की महिला टेनिस स्टार मेहक खोखर ने जियो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में सानिया के पतिदेव शोएब मलिक से अपील की है कि 'वो सानिया भाभी से कहें कि वो महिला टेनिस टीम को ट्रेनिंग दें क्योंकि पाकिस्तान की महिला टेनिस टीम को एक अच्छे ट्रेनर की जरूरत है और सानिया अक्सर पाकिस्तान आती रहती हैं ऐसे में वो हमारी मदद कर सकती हैं।'

'खुशकिस्मती होगी अगर सानिया जैसी खिलाड़ीं हमें ट्रेनिंग देंगी'

'खुशकिस्मती होगी अगर सानिया जैसी खिलाड़ीं हमें ट्रेनिंग देंगी'

उन्होंने कहा कि 'आने वाले वक्त में पाकिस्तान फेडरेशन कप जैसे कई बड़े इवेंट होने जा रहे हैं, इसलिए मैं आपसे निवेदन कर रही हूं, यह हमारी खुशकिस्मती होगी अगर सानिया जैसी खिलाड़ीं हमें ट्रेनिंग देंगी, इससे हमारे ही देश को फायदा होगा।'

 शोएब मलिक का कोई जवाब नहीं आया

शोएब मलिक का कोई जवाब नहीं आया

फिलहाल मेहक की इस अपील पर शोएब मलिक का कोई जवाब नहीं आया है लेकिन हर किसी कि निगाहें इसी पर लगी हैं कि आखिर शोएब-सानिया इस बारे में क्या जवाब देते हैं? आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने हाल में ही टेनिस से संन्यास लिया है।

note: मेहक खोखर की तस्वीरें उनके फेसबुक अकाउंट से ली गई हैं।

सानिया और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हुई थी

सानिया और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हुई थी

मालूम हो कि सानिया और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों को शादी से एक बेटा इजहान है। शादी के बाद भी ये कपल अक्सर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ जाता है। सानिया को अक्सर इंडिया-पाकिस्तान मैच की वजह से ट्रोल भी किया जाता है इसलिए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले सानिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

पाकिस्तानी टेनिस का ग्लैमरस चेहरा हैं मेहक खोखर

पाकिस्तानी टेनिस का ग्लैमरस चेहरा हैं मेहक खोखर

अगर मेहक खोखर की बात की जाए तो इस वक्त वो पाकिस्तानी टेनिस का ग्लैमरस चेहरा हैं। वो पाकिस्तान के शीर्ष चार टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। वो कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

note: मेहक खोखर की तस्वीरें उनके फेसबुक अकाउंट से ली गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+