Love Khaani: गिल के साथ नजर आई PAK वायरल गर्ल लव खानी, ViraT Kohli के नाम पर आ रहे मजेदार कमेंट

Love Khaani With Shubman Gill: विराट कोटली की पाकिस्‍तानी प्रशंसक लव खानी ने इंस्‍टाग्राम पर भारतीय बल्‍लेबाज शुभमन गिल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा 'गिल ने जीत लिया दिल'

Virat Kohli Fan Love Khaani: पाकिस्‍तान मूल की युवती लव खानी की भारत-पाकिस्‍तान क्रिकेट मैच को लेकर दीवानगी किसी से छुपी हुई नहीं है। लव खानी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बड़ी फैन है।

वह विराट को देखने और उनसे मिलने की चाहत कई बार जता चुकी है। उसकी विराट कोहली से मुलाकात कब होगी? पता नहीं। इस बीच वह भारतीय बल्‍लेबाज शुभमन गिल से मिली है।

Gill Ne Jeet Liya Dil

शुभमन गिल से मुलाकात के बाद लव खानी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीर भी शेयर की है, जिसके कैप्‍शन में लिखा 'गिल ने जीत लिया दिल' तस्‍वीर दो दिन पहले अपलोड की गई है। सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। इंस्‍टा पर शुभमन गिल व लव खानी की इस फोटो को दो दिन में 5 लाख 72 हजार 954 लोगों ने लाइक किया है। 55 सौ से ज्‍यादा कमेंट किए गए हैं।

मजेदार बात यह है कि लव खानी की इस तस्‍वीर पर लोग विराट कोहली से जोड़कर कमेंट कर रहे हैं। सबसे पहले कुछ कमेंट देखिए। फिर जानिए लव खानी की पूरी जीवनी।

इंस्‍टाग्राम पर कमेंट में jamod_mahesh लिखते हैं 'अरे लाले, एक मैच कोहली नहीं खेले तो इस ने दूसरा पता लिया, लाले😂'

statusking लिखते हैं 'कोहली सर के पास जाने का रास्‍ता' 😅😅

rakesh_mina का कमेंट 'अरे, आपने तो हद कर दी। कोहली कोहली करते हुए गील के गले मिल गई। आज पता लगा है लड़कियों के दिल में एक नहीं अनेक रहते हैं'।😂😂😂😂😂

umar.jalora का कमेंट 'ये तो कोहली के बाद गिल की भी फैन हो गई 😂😂😂😂😂 हद करे यार' 😂😂😂😂

फोटो एशिया कप 2023

लव खानी को भारत-पाकिस्‍तान क्रिकेट मैच देखना पसंद है। हाल ही श्रीलंका में एशिया कप 2023 भी देखने आई थी। शुभमन गिल के साथ वाली इस फोटो की लोकेशन में लव खानी ने कोलंबो श्रीलंका लिखा है। यहां पर भारत-पाकिस्‍तान के बीच एशिया कप का मैच भी हुआ था, जिसमें भारत ने पाकिस्‍तान को रिकॉर्ड 228 रनों से हराया था। फिर फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत ने एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया।

कौन है लव खानी? (who is Love Khaani)

लव खानी मूल रूप से पाकिस्‍तान की नागरिक है।
लव खानी का जन्‍म 8 दिसम्‍बर 1996 को दुबई में हुआ।
वर्तमान में भी लव खानी दुबई में रहती है।
लव खानी का रियल नाम फिजा खान है।
साल 2023 में लव खानी की उम्र 24 साल है।
लव खानी फेमस टिकटॉक स्‍टार है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमेन भी है।
इंस्‍टाग्राम पर लव खानी के 3.6 M फॉलोअर्स हैं।
लव खानी विराट कोहली की बड़ी प्रशंसक है।

love Khaani Boigraphy in Hindi

लव खानी के पास एविएशन में मास्टर डिग्री

  • वेबसाइट lovekhaani.com के अनुसार लव खानी ने अपनी पढ़ाई सेंट्रल स्कूल, अला नाहदा 2, दुबई से पूरी की।
  • लव खानी वायु सेना में शामिल होना चाहती थी। इसलिए अमीरात एविएशन यूनिवर्सिटी से एविएशन में मास्टर डिग्री हासिल की।
  • वर्तमान में लव खानी दुबई में वाणिज्यिक विमानन उद्योग में कस्‍टमर केयर सर्विस में जॉब करती है।
  • ये दुबई, संयुक्त अरब अमीरात से एक ब्रांड इन्फ्लुएंसर, इवेंट ऑर्गनाइज़र, खेल-प्रेमी और लाइफस्टाइल व्लॉगर हैं।

22 साल की उम्र में लकवाग्रस्‍त हो गई लव खानी

बताया जा रहा है कि साल 2021 में 22 साल की उम्र में लव खानी लकवाग्रस्‍त हो गई थीं। मेडकल खर्च, घर का किराया, कपड़े व खाने पीने का सामान दूसरों की मदद से जुटाया। खुद का खर्च भी नहीं उठ पाना लव खानी के लिए दिल तोड़ देने वाला था, मगर उम्‍मीद नहीं खोई।

भारतीय ट्रेनर मीनाक्षी ने किया ठीक

लकवा सेएक साल तक पीड़ित रहने और लंबे समय तक इलाज से गुजरने के बाद भारतीय फिटनेस ट्रेनर मीनाक्षी की सेवाएं लेना शुरू की। मीनाक्षी से ट्रेनिंग के बाद लव खानी ने जबरदस्‍त रिकवरी की। ट्रेनिंग के छठे दिन पेरिस के दौरे पर चली गई। इनका पहला टिकटॉक वीडियो वायरल हो गया। दुबई वापस लौटी तो लोग इन्‍हें 'एफिल टॉवर पर टिकटॉक वीडियो बनाने वाली लड़की' के रूप में पहचानने लगे।

कोरोना में चली गई थी लव खानी की नौकरी

कोविड-19 में अन्‍य लोगों की तरह लव खानी ने भी अपनी नौकरी खो दी। सेवा समाप्ति लाभ के रूप में लव खान को लगभग 10,000 दिरहम मिले। लव खानी ने इनमें से आधी राशि एक बूढ़े व्यक्ति को उसके देश लौटने में मदद करने में खर्च कर दी, जिसे एक नकली एजेंट ने धोखा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+