ब्रिटेन में कबड्डी मैच के दौरान चलीं तलवारें और गोलियां, हिंसा में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
ब्रिटेन के डर्बीशायर के अल्वास्टन में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हिंसा भड़क गई। मामला इस हद तक बढ़ गया कि यहां दो गुटों के बीच हुए विवाद में बंदूक और तलवारों का इस्तेमाल किया गया। विवाद में कम से कम तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। वायरल वीडियो में लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा में एक शख्स को तलवार से काट दिया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो फुटेज में कथित तौर पर भीड़ को भागते हुए दिखाया गया है, इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।
द सन ने प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला देते हुए बताया कि दो विरोधी गिरोहों ने हिंसा को अंजाम दिया है। उनमें से एक ने कहा कि एक व्यक्ति को पहले गोली मारी गई फिर तलवार से बार-बार हमला किया गया। द सन ने कहा कि लोगों को अपनी कारों में घटना स्थल से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए देखा गया।
हालांकि, लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने 20 से अधिक पुलिस कारों को घटनास्थल की ओर आते देखा। द सन ने प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला देते हुए बताया कि दो विरोधी गिरोहों ने हिंसा को अंजाम दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है और अधिकारियों के कुछ समय तक घटनास्थल पर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा पुलिस की ओर से कहा गया है कि जिस किसी ने भी घटना देखी है, या उसके पास कोई जानकारी है, वह संपर्क कर सकता है।
एक पुलिस प्रवक्ता के मुकाबिक, 'हमें 20 अगस्त को शाम करीब चार बजे एल्वास्टन लेन, अल्वास्टन में घटना की जानकारी मिली, पुलिस का कहना है कि घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, एक की हालत बेहद गंभीर है। उन सभी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।












Click it and Unblock the Notifications