PUN vs TEL Dream11: कबड्डी में ये ड्रीम टीम बनाएगी करोड़पति? पुनेरी पलटन-तेलुगु टाइटन्स के बीच होगी भिड़ंत

Puneri Paltan vs Telugu Titans: प्रो कबड्डी लीग के मैच नंबर 97 में पुनेरी पल्टन और तेलुगु टाइटंस के बीच आज, 30 जनवरी को भिड़ंत होगी। दोनों टीमें रात 8 बजे से पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। रोमांच मुकाबले से पहले जानते हैं आज की ड्रीम टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

तेलुगु टाइटंस प्रो कबड्डी लीग के सीजन 10 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। और ऐसा लग रहा है कि वे लगातार तीसरे सीज़न में आखिरी स्थान पर रहेंगे। अब जबकि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, तो वे शेष खेलों में अपना पूरा जोर लगा देंगे।

Puneri Paltan

पुनेरी पल्टन बनाम तेलुगु टाइटंस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
प्रो कबड्डी के इतिहास में पुनेरी पल्टन और तेलुगु टाइटंस का 19 बार आमना-सामना हुआ है। 12 जीत के साथ पुनेरी पलटन तेलुगु टाइटंस की छह जीत की तुलना में बेहतर टीम रही है, जबकि तेलुगु टाइटंस के नाम सिर्फ 6 जीत दर्ज हैं। दोनों के बीच एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ है।

पुनेरी पल्टन बनाम तेलुगु टाइटंस ड्रीम टीम

  • डिफेंडर: गौरव खत्री, अबिनेश नादराजन और अंकित
  • ऑलराउंडर: मोहम्मदरेज़ा चियानेह और असलम इनामदार
  • रेडर: मोहित गोयत और पवन सहरावत
  • कप्तान: मोहम्मदरेज़ा चियानेह
  • उप-कप्तान: मोहित गोयत

तेलुगु टाइटन्स स्क्वाड
शंकर भीमराज गदाई, ओंकार आर. मोरे, गौरव दहिया, मोहित, अजीत पांडुरंग पवार, रॉबिन चौधरी, परवेश भैंसवाल, रजनीश, मोहित, नितिन, विजय, पवन सहरावत, हामिद मिर्जाई नादर, मिलाद जब्बारी, संदीप ढुल।

पुनेरी पलटन स्क्वाड
मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियान्नेह, वाहिद रेज़ाई मेहर, अहमद मुस्तफ़ा इनामदार, ईश्वर, हार्डी, अभिनेश नादराजन, गौरव खत्री, संकेत सावंत, पंकज मोहिते, असलम इनामदार, मोहित गोयत, आकाश शिंदे, बादल सिंह, आदित्य शिंदे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+