Pro Kabaddi League: बदल गए प्रो कबड्डी लीग में कई नियम, इस बार रोमांचक होगा टूर्नामेंट
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग ने सीज़न 12 के लिए फॉर्मेट में महत्वपूर्ण प्रारूप परिवर्तनों की घोषणा की है। इसके माध्यम से एक धांसू लीग चरण और नए प्लेऑफ़ ढाँचे की शुरुआत की गई है, जो प्रतिस्पर्धा को रोमांचक कबड्डी एक्शन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आगामी सीज़न 29 अगस्त से शुरू होगा और इसके मैच विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली में आयोजित किए जाएँगे।
इस बार लीग स्टेज में कुल 108 मुकाबले होंगे, जिसमें हर टीम 18 मैच खेलेगी। यह फॉर्मेट टीमों की राह को और कदा बनाएगा और साथ ही दर्शकों को लगातार हाई-इंटेंसिटी कबड्डी प्रदान देगा। इससे हर फ्रेंचाइज़ी को अपना कौशल दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा।

टाई-ब्रेकिंग प्रणाली
PKL सीज़न 12 में अब सभी लीग मुकाबलों में भी टाई-ब्रेकर नियम और गोल्डन रेड का प्रावधान रहेगा। पहले ये केवल प्लेऑफ मैचों में लागू होता था, लेकिन अब पूरे टूर्नामेंट में सुनिश्चित होंगे निर्णायक नतीजे।
टाई होने की स्थिति में लागू होंगे ये नियम
• दोनों टीमें 7-7 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी; बॉल्क लाइन को बॉल्क लाइन-कम-बोनस लाइन माना जाएगा
• हर टीम 5 अलग-अलग रेडर नामित करेगी जो बारी-बारी से रेड करेंगे
• आउट और रिवाइवल नियम लागू नहीं होंगे - सिर्फ़ स्कोर किए गए पॉइंट्स मान्य होंगे
• अगर 5 रेड के बाद भी स्कोर बराबर रहा, तो गोल्डन रेड लागू होगी
नई और आसान अंक प्रणाली
इस सीज़न से PKL ने अंक तालिका को आसान बना दिया है। अब हर जीत पर टीम को 2 अंक और हार पर 0 अंक मिलेंगे। यह फॉर्मेट फैंस के लिए अंक तालिका को ज्यादा पारदर्शी और समझने में आसान बनाएगा।
नई प्ले-इन और प्लेऑफ संरचना
इस बार प्लेऑफ में प्ले-इन चरण की भी शुरुआत होगी और टॉप 8 टीमें क्वालिफाई करने की रेस में होंगी। इससे ज्यादा फ्रेंचाइज़ियों को ट्रॉफी के लिए लड़ने का मौका मिलेगा और हर लीग मैच का महत्व बढ़ जाएगा।
अन्य बदलाव
लीग स्टेज में 5वें से 8वें स्थान पर रहने वाली टीमें प्ले-इन मैच खेलेंगी; विजेता एलिमिनेटर में पहुंचेगा। 3वें और 4वें स्थान की टीमें मिनी-क्वालिफायर खेलेंगी; विजेता आगे बढ़ेगा और हारने वाले को एक और मौका मिलेगा। टॉप 2 टीमें (1st और 2nd) क्वालिफायर 1 में आमने-सामने होंगी; विजेता सीधे फाइनल में जाएगा, हारने वाले को क्वालिफायर 2 में एक और मौका मिलेगा। पूरे प्लेऑफ में कुल 3 एलिमिनेटर और 2 क्वालिफायर होंगे, जो फाइनल तक का रोमांच और बढ़ाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications