Pro Kabaddi League: क्या होता है कबड्डी में सुपर टैकल और सुपर टेन, जानिए खेल के सभी नियम

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में इस बार ग्यारहवां सीजन खेला जाना है। तीन माह तक चलने वाले इस सीजन में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने की उम्मीद की जा रही है। लीग के आने से भारत में इस खेल की लोकप्रियता में इजाफा निश्चित रूप से हुआ है।

इस खेल में दो टीमों में कुल 14 खिलाड़ी खेलते हैं। हर टीम में 7 प्लेयर होते हैं। नियमों के बारे में सभी को इसमें जानकारी नहीं होती है। इसे जानने का प्रयास यहाँ किया गया है। किन नियमों के तहत गेम खेले जाता है। तकनीकी शब्दों को क्या कहते हैं आदि जानकारी देने का प्रयास यहाँ किया गया है।

pro kabaddi league

अगर कोई प्लेयर सामने वाली टीम के दो खिलाड़ी टच करते हुए बोनस अंक हासिल करे, तो सुपर रेड कहा जाता है। अगर तीन या चार प्लेयर्स को भी टच करे, तो यह भी सुपर रेड होती है। डिफेंस वाली टीम के पास 3 या 4 खिलाड़ी बचते हैं और वे रेडर को आउट कर दें, तो सुपर टैकल हो जाता है।

कोर्ट में मुख्य लाइन के बाद पीछे एक लाइन होती है। पाले को क्रॉस करते हुए कोई खिलाड़ी उस लाइन को पार करके आए, तो बोनस अंक मिलता है। यह तभी मिलता है जब डिफेंस वाली टीम के 6-7 खिलाड़ी मौजूद हों। मैच में कोई खिलाड़ी 10 या ज्यादा अंक हासिल करे, तो इसे सुपर 10 कहा जाता है। डिफेंडर अगर 5 या ज्यादा अंक टैकल से हासिल करे, तो यह हाई फाइव कहलाता है।

  • कबड्डी में रेड का अधिकतम समय 30 सेकंड का होता है। अगर कोई टीम ऑल आउट हो जाए, तो सामने वाली टीम को अतिरिक्त दो अंक मिलते हैं। रेड तभी मान्य होती है, जब रेडर कम से कम एक पैर से रेखा पार करे और दूसरा पैर हवा में हो।
  • दूसरे पाले में जाते समय कबड्डी-कबड्डी बोलना होता है। अगर वह बीच में रुकता है, तो बिना अंक हासिल किये वापस आना होता है।
  • रेडर को उसके शरीर के अंगों या धड़ से पकड़ा जा सकता है। बाल या कपड़ों को नहीं पकड़ा जा सकता है। डिफेंस करने वाले प्लेयर्स कोर्ट से बाहर नहीं जा सकते। उनको अंदर रहकर ही खेलना होगा है।
  • अगर किसी रेडर ने विपक्षी टीम के खिलाड़ी को टच किया हो, तो लॉबी सक्रिय होती है। लॉबी एक खास जगह है, जो हर समय एक्टिव नहीं होती।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+