PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 5 नवंबर
PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला यूपी योद्धाज और जयपुर पिंक पैंथर्स जैसी दो धांसू टीमों के बीच खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मैच यू मुम्बा और दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा। दोनों मैचों में फैन्स को रोमांच की उम्मीद रहेगी।
जयपुर और यूपी के मैच में अब तक के प्रदर्शन को आधार बनाया जाए, तो यूपी का पलड़ा भारी है लेकिन जयपुर की टीम धाकड़ प्रदर्शन कर यूपी को हराने की क्षमता रखती है। यूपी योद्धाज इस समय अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

यूपी ने छह मैचों में तीन मैचों में जीत दर्ज की है और इतने ही मुकाबलों में हार का सामना किया है। जयपुर ने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी की थी लेकिन बाद में थोड़ी पिछड़ती नजर आई है। जयपुर पिंक पैंथर्स ने 5 मैचों में 2 जीत के साथ अंक तालिका में आठवां स्थान प्राप्त किया है। जयपुर का एक मैच टाई भी हुआ था।
दबंग दिल्ली और यू मुम्बा की बात करें, तो दोनों टीमें बराबरी की नजर आती है। मुंबई ने पांच में से दो मैचों में जीत दर्ज की है। दिल्ली ने भी 6 मैच खेलकर दो मैचों में जीत का स्वाद चखा है। यहाँ दोनों ही टीमों को अपनी तीसरी जीत की तलाश है।
जहाँ तक तालिका की बात है, तो मुम्बा नौवें और दिल्ली दसवें स्थान पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच इस मैच में टक्कर देखने को मिल सकती है। अंकों की बात करें, तो मुम्बा के 14 और दिल्ली के 13 अंक है। यहाँ भी दोनों के बीच ज्यादा अंतर नजर नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications