Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 25 OCT
PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच बेंगलुरु बुल्स और पुणेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। धांसू प्लेयर्स के बीच होने वाली टक्कर रोमांचक होने की उम्मीद है।
पटना पाइरेट्स इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में है। पिछले मैच में पटना को हार का सामना करना पड़ा था और यह दूसरा मैच है। पाइरेट्स ने अब तक अंक तालिका में भी खाता नहीं खोला है। जीरो अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है। इसे सुधारने का प्रयास किया जाएगा।

दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज ने इस सीजन अब तक धमाल मचाने में सफलता पाई है। थलाइवाज ने अपने दो मैचों में खेलने के बाद जीत दर्ज की है और अंक तालिका में भी चौथे स्थान पर मौजूद है। तमिल थलाइवाज इस मैच में पटना को हराते हुए हैट्रिक लगाने का प्रयास करेगी।
दूसरा मैच दो तगड़ी टीमों के बीच है। दो धांसू प्लेयर्स के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। बेंगलुरु बुल्स से परदीप नरवाल और पुणेरी पलटन से असलम इनामदार की रेडिंग देखने लायक रहेगी। हालांकि पिछले मैच में असलम अपना धाकड़ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे।
एक मैच में हार और दो जीत के साथ पुणेरी पलटन अंक तालिका में फ़िलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है। बेंगलुरु बुल्स ने अब तक निराश किया है। तीन मैचों में खेलने के बाद एक बार भी जीत नसीब नहीं हुई है। बेंगलुरु बुल्स पहली जीत की तलाश में है और यह सामूहिक प्रयासों से ही संभव होगा।












Click it and Unblock the Notifications