PKL 2023-24: दिल्ली और हरियाणा के बीच रोमांचक मैच, तेलुगु टाइटंस को थलाइवाज ने बुरी तरह रौंदा
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी में आज का पहला मुकाबला काफी रोमांचक रहा। हरियाणा स्टीलर्स और दबंग दिल्ली केसी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें दिल्ली ने हरियाणा को 35-32 के स्कोर से हरा दिया। अंक तालिका में दिल्ली की टीम तीसरे और हरियाणा चौथे नम्बर पर है। दूसरा मुकाबला एकतरफा रहा। इसमें तमिल थलाइवाज ने एक बड़ी जीत दर्ज की। तेलुगु टाइटंस को तमिल थलाइवाज ने 54-29 के बड़े अंतर से पराजित किया।
दिल्ली ने शुरुआती दौर में ही बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद हरियाणा की तरफ से प्रयास किया गया लेकिन पहला हाफ समाप्त होने तक स्कोर 18-13 था। हरियाणा की टीम 5 अंकों से पीछे थी और दिल्ली ने बढ़त बनाई। हरियाणा के डिफेन्स का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। इस वजह से दिल्ली ने बढ़त हासिल की।

दूसरे हाफ में हरियाणा ने शुरुआत दमदार तरीके से की और दिल्ली को ऑल आउट करने की स्थिति में थे। हरियाणा ने ऐसा कर भी दिया और दिल्ली ऑल आउट हुई। इसके बाद मुकाबले में हरियाणा के पास लीड चली गई और दिल्ली की टीम पीछे हो गई।
अंतिम समय में दिल्ली के डिफेन्स ने कमाल किया। आशु मलिक ने सुपर 10 हासिल कर लिया था। इससे दिल्ली की टीम को करीब आने का मौका मिल गया। अंत में दोनों टीमों के बीच एक अंक का फासला था। अंतिम रेड दिल्ली के लिए आशु ने की और दो अंक लेते हुए टीम को 35-32 से रोमांचक जीत दिला दी।
तेलुगु टाइटंस के खिलाफ तमिल थलाइवाज का डिफेन्स मजबूत था। हिमांशु ने 11 टैकल हासिल किये। पहले हाफ में टाइटंस को ऑल आउट कर थलाइवाज ने 14-6 की बढ़त ली। इसके बाद भी सिलसिला कुछ ऐसे ही चलता रहा। दूसरी बार टाइटंस आउट हुई और थलाइवाज ने 14 अंकों की लीड ले ली।
सेहरावत ने 10 गेंद पॉइंट अर्जित किये लेकिन इसका थलाइवाज के ऊपर कोई असर नहीं पड़ा। घरेलू फैन्स के सामने टाइटंस के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हुआ। धीरे-धीरे डिफेन्स और रेडिंग दोनों विभागों ने सरेंडर सा कर दिया और थलाइवाज ने 54-29 के बड़े अंतर से मुकाबला जीत लिया। तालिका में दोनों टीमों की स्थिति खराब है। थलाइवाज दसवें और टाइटंस 12वें नम्बर पर है।












Click it and Unblock the Notifications