PKL Auction: प्रो कबड्डी लीग के नए सीजन के लिए नीलामी की घोषणा, जानें कब और कहाँ होगा इवेंट
PKL Auction: प्रो कबड्डी अपनी दसवीं वर्षगाँठ की तरफ है। ऐसे में अब नए सीजन की तैयारी भी शुरू हो गई है। नए सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन की तारीख भी सामने आ गई है। एक खास दिन नीलामी कराने का फैसला लिया गया है।पिछली बार की तरह इस बार भी नीलामी मुंबई में होनी है।
प्रो कबड्डी लीग के नए सीजन की नीलामी 15 अगस्त को होगी। यह 16 अगस्त को भी जारी रहने वाली है। यह लीग दूसरी ऐसी लीग है, जिसने अपने दस सीजन पूरे किये हैं। पहले स्थान पर आईपीएल का नाम आता है। कबड्डी के सीजन 11 से पहले मशाल स्पोर्ट्स ने नया लोगो भी जारी किया है।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के खिलाड़ियों की नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और डिज्नी हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसके अलावा लाइव अपडेट के लिए पीकेएल के आधिकारिक इन्स्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर भी नजर रखी जा सकती है।
गौरतलब है कि प्रो कबड्डी लीग के पिछले सीजन में भी नीलामी प्रक्रिया मुंबई में ही हुई थी। पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला पुणेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया था। इसमें हरियाणा को निराशा हाथ लगी थी और पुणेरी पलटन ने जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications