Pro Kabaddi League 2025: कौन बना बेस्ट रेडर, किसे मिला बेस्ट डिफेंडर का खिताब? प्राइज मनी जान हो जाएंगे हैरान
Pro Kabaddi League 2025 Dabang Delhi: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के फाइनल मुकाबले में दबंग दिल्ली के.सी. ने पुनेरी पलटन को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 31-28 से हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया है। नई दिल्ली में अपने घरेलू फैंस के सामने खिताब जीत कर दिल्ली ने इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह यू मुंबा के बाद पहली होम टीम बन गई है।
दबंग दिल्ली के खिलाड़ियों का रहा दमदार प्रदर्शन (Pro Kabaddi League 2025 Dabang Delhi)
फाइनल मैच में शुरू से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। दबंग दिल्ली ने नीरज नरवाल (8 प्वॉइंट) और अजिंक्य पवार (6 प्वॉइंट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैच की शुरुआत में ही 4 अंकों की बढ़त बना ली थी। लेकिन पुनेरी पलटन ने भी गौरव खत्री के सुपर टैकल के दम पर वापसी करते हुए अंतर को सिर्फ एक अंक का कर दिया।

पुनेरी पलटन की वापसी नहीं दिला सकी जीत
पहले हाफ में दिल्ली ने पुनेरी पलटन को ऑल आउट करके एक समय 6 अंकों की मजबूत बढ़त बना ली थी। हालांकि, दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में पुनेरी पलटन ने जबरदस्त वापसी की। आदित्य शिंदे ने अपने शानदार सुपर 10 के साथ और अविनेश नाडराजन ने बेहतरीन टैकल प्वॉइंट लेकर टीम को सिर्फ 1 अंक के फासले तक पहुंचा दिया।
दिल्ली ने दूसरी बार जीता खिताब
मैच के आखिरी मिनट में जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला निर्णायक मोड़ पर था तब दबंग दिल्ली के अनुभवी डिफेंडर फज़ल अत्राचली ने एक टैकल किया। यह टैकल न सिर्फ दिल्ली की जीत सुनिश्चित करने में अहम रहा, बल्कि इसके साथ ही फजल अत्राचली PKL के इतिहास में सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी भी बन गए। कप्तान आशु मलिक की अगुवाई में दिल्ली ने धैर्य बनाए रखा और आखिरकार 31-28 के स्कोर से जीत दर्ज कर दूसरा पीकेएल खिताब अपने नाम किया।
पुरस्कार विजेताओं की सूची
विजेता: दबंग दिल्ली के.सी. (3 करोड़)
उपविजेता: पुनेरी पलटन (1.8 करोड़)
सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP): फ़ज़ल अत्राचली
सीज़न का सर्वश्रेष्ठ रेडर: अयान लोहकाब
सीज़न का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: नवदीप
PKL विनर्स लिस्ट
सीजन 1: जयपुर पिंक पैंथर्स
सीजन 2: यू मुंबा
सीजन 3: पटना पाइरेट्स
सीजन 4: पटना पाइरेट्स
सीजन 5: पटना पाइरेट्स
सीजन 6: बेंगलुरु बुल्स
सीजन 7: बंगाल वॉरियर्स
सीजन 8: दबंग दिल्ली K.C.
सीजन 9: जयपुर पिंक पैंथर्स
सीजन 10: पुनेरी पलटन
सीजन 11: हरियाणा स्टीलर्स
सीजन 12: दबंग दिल्ली K.C.












Click it and Unblock the Notifications