Pro Kabaddi League के पहले दिन कौन रहा हिट, कौन फ्लॉप? प्रदीप नरवाल पर भारी पड़े पवन सेहरावत

Pro Kabaddi League 2024: 18 अक्तूबर यानी शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन का आगाज हुआ। पहले दिन हुए दोनों ही मुकाबले रोमांचक रहे। प्रो कबड्डी लीग 2024 के पहले मैच में तेलुगू टाइटंस ने बेंगलुरु बुल्स को 37-29 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। वहीं दूसरे मैच की बात करें तो यू मुंबा के खिलाफ दबंग दिल्ली ने मैच 36-28 के अंतर से जीतने में कामयाबी हासिल की।

तेलुगु टाइटंस और दबंग दिल्ली ने जीता मैच

तेलुगु टाइटंस और दबंग दिल्ली केसी ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की, जिसमें पवन सेहरावत, आशु मलिक और आमिर मोहम्मद जफरदानेश जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों ने अपने हुनर ​​का दमदार प्रदर्शन किया। य तीनों ही खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए हिट साबित रहे। हालांकि, सभी खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिनसे काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह इस मुकाबले में फ्लॉप साबित रहे।

Pro Kabaddi League 1

प्रदीप नरवाल का नहीं चला जादू

बुल्स के कप्तान प्रदीप नरवाल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। शानदार शुरुआत के बावजूद प्रदीप नरवाल को अपनी लय प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा, उन्होंने 14 रेड में से केवल तीन अंक ही जुटाए और पांच बार आउट हो गए। बेंगलुरु बुल्स को मिली हार की एक वजह कप्तान प्रदीप नरवाल का खराब प्रदर्शन भी रहा। वह पहले मैच में अपना जादू नहीं चला सके। आने वाले मुकाबले में टीम को उनसे खासी उम्मीदें होंगी।

नवीन कुमार रहे फ्लॉप

नवीन कुमार की मैट पर वापसी भी निराशाजनक साबित हुई। चोट के कारण पिछले सीजन का एक बड़ा हिस्सा छोड़ने के बाद यू मुंबा के खिलाफ दबंग दिल्ली के मैच में उनसे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन नवीन कुमार 13 रेड में से केवल दो अंक ही प्राप्त कर पाए और तीन बार आउट हुए। दिल्ली की जीत के बावजूद टीम के लिए नवीन कुमार का प्रदर्शन आने वाले मैचों के लिए चिंता का विषय बना गई है।

सुनील कुमार ने किया निराश

यू मुंबा के कप्तान सुनील कुमार भी इस सीजन के अपने पहले मैच में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। अपनी टीम को जीत की ओर ले जाने के लिए जिम्मेदार कुमार कोई भी अंक हासिल नहीं कर पाए और चार असफल टैकल किए, जिससे उनकी टीम की हार हुई। जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ेगा, कुमार निस्संदेह अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे और अपनी टीम को जीत दिलाना देना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+