Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले सिर्फ 3 शहरों में खेले जाएंगे, जानिए कब और कहाँ होंगे मुकाबले

Pro Kabaddi League Schedule: प्रो कबड्डी लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने घोषणा की है कि पीकेएल के सीजन 11 की शुरुआत 18 अक्टूबर, 2024 से होगी। इस साल प्रो कबड्डी लीग ने दस सीजन सफलतापूर्वक पूरे किये थे और अब यह अक्टूबर में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी।

सीजन 11 में, प्रो कबड्डी लीग तीन शहरों के कारवां प्रारूप में वापस आएगी। 2024 का संस्करण 18 अक्टूबर को हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा, इसके बाद 10 नवंबर से दूसरे चरण के लिए नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा चरण 3 दिसंबर से पुणे के बालेवाड़ी बैडमिंटन स्टेडियम में होगा।

pkl

पीकेएल सीजन 11 की तारीखों की घोषणा पर प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, "हमें पीकेएल सीजन 11 की शुरुआत की तारीख और आयोजन स्थलों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 10 सीजन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पीकेएल सीजन 11 लीग के निरंतर विकास में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। इससे भारत और दुनिया भर में कबड्डी के विकास को मजबूती मिलेगी।"

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 की नीलामी 15-16 अगस्त 2024 को मुंबई में हुई थी, जिसमें आठ खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत पर खरीदा गया। लीग के इतिहास में यह एक नया रिकॉर्ड है।

फ़िलहाल लीग के शहरों का चयन ही किया गया है। तीन चरणों में होने वाले मैचों का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाना है। इसके अलावा प्लेऑफ़ को लेकर भी स्थिति साफ़ बाद में ही होनी है। हर साल ही तरह इस साल भी कबड्डी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर ही किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+