Pro Kabaddi League Season 9: 12 टीमें भिड़ने के लिए तैयार, कब और कहां देखें मैच
Pro Kabaddi League 2022: हर साल की तरह इस बार भी प्रो कबड्डी लीग अपने एक और सीजन के साथ घरेलू दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। पीकेएल 2022 की शुरुआत 7 अक्टूबर से हो रही है और इसके मुकाबले बेंगलुरु, पुणे व हैदराबाद में होने जा रहे हैं। 12 टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं। अब कोविड-19 लेकर प्रतिबंध बहुत ज्यादा कम हो चुके हैं जिसके चलते फैंस स्टेडियम में लाइव एक्शन को देख सकते हैं।
(फोटो सौजन्य- ProKabaddi ट्विटर)

अगर हम पहले मुकाबले की बात करें तो इस सीजन का आगाज दबंग दिल्ली और यू मुंबा के बीच होने जा रहा है। इस मुकाबले के साथ पहले दिन हमें बेंगलुरू बुल्स बनाम तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धा बनाम जयपुर पिंक पैंथर के मैच भी देखने को मिलने जा रहे हैं।
फिलहाल 66 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है और बेंगलुरु लेग 7 से 27 अक्टूबर तक खेला जाएगा जिसके बाद पुणे लेग की शुरुआत होगी। वीकेंड पर दर्शकों को कबड्डी का भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा क्योंकि शुक्रवार और शनिवार को तीन-तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रो कबड्डी लीग 2022 को लाइव कहां पर देखें-
इस लीग के नौवें सीजन को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों में कमेंट्री उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा अपने स्मार्टफोन पर प्रो कबड्डी लीग का लुत्फ लेना चाहते हैं तो हॉटस्टार ऐप की स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
पीकेएल सीजन 9 की टाइमिंग-
मैचों की टाइमिंग की बात करें तो जब दो मैच होंगे तो पहला मुकाबला शाम को 7:30 बजे और दूसरा 1 घंटे बाद 8:30 बजे शुरू होगा। और जिस दिन 3 मुकाबले होंगे उस दिन तीसरा मैच रात 9:30 बजे शुरू हो जाएगा।
प्रो कबड्डी लीग का शेड्यूल-
सीजन की उल्लेखनीय विशेषता पर बात करें तो टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं। साथ ही कोचिंग स्टॉफ भी बदले गए हैं। पवन सेहरावत को तमिल थलाइवाज ने 2 करोड़ 26 लाख रुपये में खरीदकर पीकेएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया।
अभी तक इस लीग में पटना पाइरेट्स ने सबसे ज्यादा तीन बार खिताब जीता है।
ये भी पढ़िए- संजू सैमसन ने सेट किया अगला टारगेट, दूसरे ODI में नहीं करना चाहेंगे ये 'गलती'












Click it and Unblock the Notifications