BEN vs UP Dream11: पीकेएल में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, यूपी और बंगाल के बीच होगी कांटे की टक्कर

Pro Kabaddi League 2023-24: प्रो कबड्डी लीग (PKL) में आज, 13 जनवरी को दिन का दूसरा मैच यूपी योद्धा बनाम बंगाल वॉरियर्स (UP Yoddha vs Bengal Warriors) के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम होगा। मैच से पहले एक नजर डालते हैं आज की बेस्ट ड्रीम टीम पर।

टूर्नामेंट के अपने 13वें मुकाबले में यूपी योद्धा अपने पिछले मैच में तमिल थलाइवाज के हाथों मिली करारी हार से वापसी करना चाहेंगे। योद्धा अब केवल 3 जीत और 8 हार के साथ अंक तालिका में 10वें स्थान पर हैं।

UP Yoddhas vs Bengal Warriors

बंगाल वॉरियर्स टूर्नामेंट का अपना 12वां मैच खेलेगी, फिलहाल सीजन में 5 हार और 4 जीत के साथ वॉरियर्स अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। वॉरियर्स तेलुगु टाइटंस के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले से अपनी जीत की लय को जारी रखने के लिए उत्सुक होंगे।

यूपी योद्धा बनाम बंगाल वॉरियर्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धा अब तक कुल 13 मुकाबलों में एक दूसरे से लड़े हैं। बंगाल वॉरियर्स ने इन तेरह मुकाबलों में से चार में जीत हासिल की है, जबकि यूपी योद्धाओं ने चार बार जीत हासिल की है। पांच मैच टाई रहे हैं।

UP vs BEN PKL 2023-24 Dream11: यूपी योद्धा बनाम बंगाल वॉरियर्स ड्रीम-11 टीम

  • डिफेंडर: नितेश कुमार, शुभम शिंदे, वैभव गार्जे
  • ऑल-राउंडर: नितिन कुमार, गुरदीप
  • रेडर: श्रीकांत जाधव, मनिंदर सिंह
  • कप्तान: मनिंदर सिंह
  • उपकप्तान: नितिन कुमार

यूपी योद्धा बनाम बेंगलुरु बुल्स संभावित टीम
यूपी योद्धा- सुमित, नितेश कुमार, गुरदीप, नितिन पंवार, विजय मलिक, सुरेंदर गिल, परदीप नरवाल (कप्तान)।

बंगाल वॉरियर्स- मनिंदर सिंह (कप्तान), दर्पण, वैभव गार्जे, आदित्य एस, शुभम शिंदे, श्रीकांत जाधव, नितिन कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+