PKL 2023-24: तेलुगु टाइटंस को करीबी अंतर से हराकर पटना पाइरेट्स ने बनाई प्लेऑफ़ में जगह
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स प्लेऑफ़ में जाने वाली पांचवीं टीम बन गई है। कोलकाता लेग में आज खेले गए मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने तेलुगु टाइटंस को 38-36 से हरा दिया। करीबी अंतर से मुकाबला जीतकर पटना पाइरेट्स ने अगले चरण में जगह हासिल कर ली।
शुरुआत में पटना पाइरेट्स पिछड़ गई थी लेकिन बाद में वापसी करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया। पटना पाइरेट्स ने सातवीं बार प्लेऑफ़ में जगह हासिल की है। पटना 10 मिनट में 8-16 से पीछे थी। इस दौरान पटना पाइरेट्स ऑल आउट भी हो गई थी। सचिन और मयूर ने पटना को स्थिति से निकाल दिया।

हाफ टाइम से पहले पटना ने टाइटंस को ऑल आउट कर दिया और स्कोर 20-22 कर दिया। इसके बाद पटना को संदीप ने लीड दिला दी। टाइटंस सुपर टैकल की स्थिति में आ गई थी लेकिन ओंकार ने ऐसा होने से बचा लिया और स्कोर 25-26 कर दिया। मिलाद ने तेलुगु टाइटंस को 27-26 कर आगे कर दिया। इस बीच स्कोर बराबर हुआ लेकिन टाइटंस ने दो अंक लेकर फिर से लीड हासिल कर ली।
यहाँ से पटना ने वापसी करते हुए सुपर टैकल स्कोर स्कोर बराबर किया और दो अंक और जुटाते हुए स्कोर 31-29 कर दिया और दो अंकों की लीड कर ली। टाइटंस ने दो अंक लेकर लीड कम कर दी लेकिन पटना ने टाइटंस को आउट कर पांच अंकों की लीड हासिल कर ली। मंजीत ने डू और डाई रेड से चार अंकों का फास्ला कर दिया।
पटना ने पवन को सुपर टैकल कर स्कोर बराबर किया और इसके बाद लगातार दो अंक लेकर स्कोर 31-29 कर दिया। टाइटंस ने दो अंक ले फासला एक का किया लेकिन फिर पटना ने टाइटंस को आलआउट कर 5 अंक की लीड ले ली। टाइटंस ने इसके बाद लगातार दो अंकों के साथ फासला 3 का कर दिया। अब 2 मिनट बचे थे। मंजीत ने हालांकि डू ओर डाई रेड पर अंक लेकर फासला 4 का कर दिया। अंत में पटना ने मुकाबला अपने नाम कर प्लेऑफ़ का टिकट हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications