PKL 2023-24: जयपुर और बंगाल का मैच टाई, गुजरात जायंट्स को मिली पहली हार
Pro Kabaddi mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी के दसवें सीजन के पहले लेग के अंतिम दिन का पहला मुकाबला धमाकेदार अंदाज में समाप्त हुआ। जयपुर पिंक पैंथर्स और बंगाल वॉरियर्स के बीच यह मैच खेला गया। मुकाबले की अंतिम रेड तक रोमांच बना रहा। अंततः मैच 28-28 के स्कोर से बराबरी पर समाप्त हुआ।
जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाड़ी भवानी राजपूत ने सुपर 10 मारा। शुरुआती समय में बंगाल की टीम आगे थी। शुरुआत भी धीमी ही रही, इस वजह से मुकाबले में स्कोर ज्यादा नहीं रहा। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम आगे आ गई। पहला हाफ समाप्त होने के बाद जयपुर 13-9 से आगे थी।

दूसरे हाफ में आने के बाद बंगाल ने अच्छी वापसी की थी और जयपुर को आउट करते हुए स्कोर 16-16 से बराबर कर दिया। यहाँ से दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर का रहा। जयपुर की टीम अंतिम समय में आगे थी लेकिन सुपर टैकल में जर्सी खींचने के कारण रेडर को सेफ करार दिया।
अंतिम समय में जयपुर की टीम मैच हार सकती थी। अंत में रेड का जिम्मा भवानी सिंह के पास था। डू और डाई में भवानी सिंह ने अंक हासिल कर लिया। इससे स्कोर बराबर हो गया 28-28 की बराबरी के साथ मुकाबला समाप्त हो गया। इस तरह एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा। लगातार तीन मैचों में जीत के बाद गुजरात जायंट्स को पटना पाइरेट्स के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा। पटना पाइरेट्स ने इस मुकाबले को 33-30 जीतकर गुजरात को पटखनी दे डाली।
गुजरात के लिए राकेश ने सुपर 10 मारा लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिला और टीम को करीबी हार मिली। दूसरे हाफ में पटना के पासा बड़ी बढ़त थी लेकिन गुजरात ने ऑल आउट करते हुए उम्मीदें जगाई। अंततः गुजरात जायंट्स तीन अंकों से पीछे रही और मैच हर गई।












Click it and Unblock the Notifications