PKL 2023-24: यूपी योद्धाज ने यू मुम्बा को बुरी तरह दी पटखनी, दिल्ली ने तेलुगु टाइटंस को हराया

PKL 2023-24: दिल्ली लेग में यूपी योद्धाज ने धमाका किया है। सीजन के 102वें मुकाबले में यूपी ने यू मुंबई को 39-23 के अंतर से पराजित कर दिया। इस जीत से यूपी ने प्लेऑफ़ में जाने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। 17 मैचों में यूपी की यह चौथी जीत है। यू मुम्बा की नौवीं पराजय है। दूसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी ने तेलुगु टाइटंस को हराया। दिल्ली ने यह मैच 44-33 के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

यू मुम्बा ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत करते हुए 5 मिनट में 4-2 की लीड के साथ यूपी पर दबाव बनाया। यहाँ से यूपी ने डिफेन्स और रेड में बेहतरीन करते हुए लीड ली लेकिन अगले ही पल यू मुम्बा ने स्कोर बराबर कर दिया।

pkl 2023-24

यूपी ने फिर से जोर लगाते हुए पहले हाफ में बड़ी बढ़त हासिल कर ली। पहला हाफ समाप्त होने तक स्कोर 18-11 था और यू मुम्बा आठ अंक पीछे थी। इस हाफ में यू मुम्बा ऑल आउट हो गई। हाफ टाइम के बाद मुम्बा सुपर टेकल की स्थिति में थी लेकिन शिवम ने डू और डाई रेड से अंक जुटाकर अच्छा काम किया। इसके बाद और अंक लेकर यू मुम्बा ने फासला 4 अंकों का कर दिया।

30 मिनट की समाप्ति तक यूपी की टीम ने अच्छी लीड प्राप्त कर ली थी। यू मुम्बा के लिए 14 अंकों का फासला पाटना मुश्किल कार्य था। ऐसे में जोर लगाने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा और यूपी ने अंततः 39-23 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दूसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली ने बेहतरीन शुरुआत की और पांच मिनट में स्कोर 6-3 कर लीड ले ली। इसके बाद टाइटंस ने पीछा करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। दस मिनट तक स्कोर 7-7 हो गया। यहाँ से दिल्ली ने बढ़त हासिल कर ली। पहले हाफ तक स्कोर 19-14 था।

ब्रेक के बाद दिल्ली ने और ज्यादा आक्रामक गेम दिखाया और टाइटंस को ऑल आउट करते हुए स्कोर 27-14 तक पहुंचा दिया। 30 मिनट तक दिल्ली ने 34-22 के साथ लीड हासिल की हुई थी। यहाँ से वापसी करना टाइटंस के लिए आसान नहीं था। अंततः दिल्ली ने टाइटंस को 9 अंकों से हरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+