Pro Kabaddi League में पटना पाइरेट्स को इस सीजन मिली पहली जीत, तमिल थलाइवाज को रोमांचक मैच में हराया

Pro Kabaddi League 2024, Patna Pirates vs Tamil Thalaivas: 25 अक्टूबर को पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। पटना पाइरेट्स ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। पटना पाइरेट्स दो प्वाइंट्स के मामूली अंतर से तमिल थलाइवाज को हराने में कामयाबी हासिल की। पटना के रेडर देवांक ने शानदार डबल सुपर-10 लगाते हुए सर्वाधिक 25 प्वाइंट्स अपने नाम किया।

देवांक बने जीत के हीरो

पटना पाइरेट्स के लिए देवांक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में सबसे अधिक 25 प्वाइंट हासिल करने में सफलता हासिल की। तमिल के लिए मोईन शफागी की असफल रेड रहा, जिसके बाद उन्हें गुरदीप ने टैकल आउट किया। एक समय 11 अंकों से पीछे होने के बावजूद पाइरेट्स ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे हाफ में दमदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। ​​

Patna Pirates vs Tamil Thalaivas 1

तमिल थलाइवाज की रही जबरदस्त शुरुआत

मैच की शुरुआत तमिल थलाइवाज ने शुरुआती बढ़त हासिल करने के साथ की जो शुरू से ही अपना दबदबा दिखा रहे थे। उनका प्रदर्शन इतना जबरदस्त था कि पटना पाइरेट्स पहले दस मिनट में ही ऑल आउट हो गए, उन्हें अपने पैर जमाने में संघर्ष करना पड़ा। थलाइवाज का डिफेंस कमाल का था। उनके रेडर्स, जिनका नेतृत्व नरेंद्र कंडोला ने किया, जिन्होंने 15 अंक बनाए।

पटना पाइरेट्स ने ऐसे बदला मैच

पटना पाइरेट्स के लिए टर्निंग पॉइंट पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले आया जब देवांक ने सुपर रेड किया, जिसके बाद टीम ने थलाइवाज को ऑल आउट कर दिया, जिससे उनकी वापसी की शुरुआत हुई। इसके साथ-साथ देवांक ने अपना सुपर-10 पूरा किया, जिससे लीड में काफी कमी आई, और पहले हाफ का अंत थलाइवाज के 23-18 से आगे रहने के साथ हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+