Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: कबड्डी में आज किसका मैच है- पटना पाइरेट्स Vs बंगाल वॉरियर्स

Pro Kabaddi League Season 10: प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन में आज, 26 जनवरी को एक बार फिर डबल हेडर का दिन है, दिन का पहला मैच पटना पाइरेट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स (Patna Pirates vs Bengal Warriors) के बीच शाम 8 बजे से खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच यू मुम्बा बनाम गुजरात जायंट्स (U Mumba vs Gujarat Giants ) के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा।

प्रो कबड्डी लीग के 89वें मैच में पटना पाइरेट्स का मुकाबला बंगाल वॉरियर्स से होगा, जबकि 90वें मैच में यू मुंबा का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। यह दोनों मैच पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

U Mumba vs Gujarat Giants

पटना पाइरेट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पीकेएल के इतिहास में पटना पाइरेट्स ने 22 बार बंगाल वॉरियर्स का सामना किया है। पटना पाइरेट्स 13 बार जीतकर आमने-सामने के रिकॉर्ड में सबसे आगे है, जबकि बंगाल वॉरियर्स 6 मौकों पर जीत के साथ लौटा है। इन टीमों के बीच तीन मैच टाई पर समाप्त हुए।

अंक तालिका में कौन, कहां?
14 मैचों के बाद पटना पाइरेट्स पीकेएल सीजन 10 की अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। उन्होंने अब तक 6 जीते हैं, 7 हारे हैं और एक बार बराबरी पर रहते हुए 37 अंक अर्जित किए हैं। वहीं, बंगाल वॉरियर्स के 38 अंक हैं और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उन्होंने अब तक 6 जीते हैं, 6 हारे हैं और दो बार बराबरी पर रहे हैं।

यू मुंबा बनाम गुजरात जाइंट्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पीकेएल के इतिहास में यू मुंबा और गुजरात जायंट्स 13 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। गुजरात जायंट्स 8 बार जीतकर आमने-सामने के रिकॉर्ड में सबसे आगे है, जबकि यू मुंबा ने 4 मौकों पर जीत के साथ वापसी की है। इन पक्षों के बीच एक मैच टाई पर समाप्त हुआ। यू मुंबा और गुजरात जायंट्स के बीच पिछला मुकाबला गुजरात जायंट्स के पक्ष में समाप्त हुआ था। इससे पहले सीज़न 10 में उन्होंने 39-37 से जीत हासिल की थी।

गुजरात जायंट्स 44 अंक के साथ पांचवें स्थान पर
यू मुंबा ने 6 जीत, 6 हार और 2 टाई के साथ पीकेएल 10 में 40 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, गुजरात जायंट्स के 44 अंक हैं और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। इस सीज़न में उन्हें 8 बार जीत और 6 बार हार मिली है।

प्रो कबड्डी लीग के मैच कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग में आज दोनों डबल हेडर मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर देख सकते हैं। मैच का लाइव स्ट्रीम भारत में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+