Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: कबड्डी में आज किसका मैच है- यू मुम्बा vs दबंग दिल्ली
Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन में आज, 8 जनवरी को एक बार फिर डबल हेडर का दिन है, दिन का पहला मैच बेंगलुरु बुल्स बनाम पटना पाइरेट्स (Bengaluru Bulls vs Patna Pirates) के बीच शाम 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच यू मुम्बा बनाम दबंग दिल्ली (U Mumba vs Dabang Delhi) के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों मैच मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
बेंगलुरु बुल्स बनाम पटना पाइरेट्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
प्रो कबड्डी लीग में ये दोनों टीमें 21 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। पाइरेट्स ने बुल्स पर अपना दबदबा बनाए रखा है। पटना पाइरेट्स ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि बेंगलुरु बुल्स ने 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। तीन मैच स्कोर बराबरी पर ख़त्म हुए हैं।

यू मुंबा बनाम दबंग दिल्ली हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
यू मुंबा बनाम दबंग दिल्ली के जहां तक आमने-सामने के रिकॉर्ड का सवाल है, यह टूर्नामेंट अब तक यू मुंबा के पक्ष में रहा है। इन दोनों पक्षों के बीच अब तक कुल 20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान यू मुंबा ने 12 मैच जीते हैं, जबकि दबंग दिल्ली ने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
बेंगलुरु बुल्स बनाम पटना पाइरेट्स फुल स्क्वाड
बेंगलुरु बुल्स (BLR): भरत, विकास कंडोला, नीरज नरवाल, मोनू, अभिषेक सिंह, सुशील, बंटी, पियोत्र पामुलक, अक्षित, अमन, सौरभ नंदल, यश हुडा, सुरजीत सिंह, विशाल, अंकित, पार्टिक, सुंदर, रक्षित, रोहित कुमार, पोनपार्थिबन सुब्रमण्यन, मोहम्मद लिटन अली, अरुलनंथाबाबू, आदित्य शंकर पोवार, सचिन नरवाल, रण सिंह
पटना पाइरेट्स (PAT): राकेश नरवाल, मंजीत, सचिन, कुणाल मेहता, सुधाकर एम, रंजीत नाइक, अनुज कुमार, संदीप कुमार, झेंग-वेई चेन, नीरज कुमार, महेंद्र चौधरी, त्यागराजन युवराज, कृष्ण, मनीष, नवीन शर्मा, अबिनंद सुभाष, संजय, दीपक कुमार, सजिन चन्द्रशेखर, रोहित, डेनियल ओधिअम्बो, अंकित।
यू मुम्बा बनाम दबंग दिल्ली फुल स्क्वाड
यू मुंबा (MUM): गुमान सिंह, शिवम, रोहित यादव, जय भगवान, रूपेश, प्रणय राणे, हेदरअली एकरामी, कुणाल, सौरव पार्थे, अलीरेज़ा मिर्जाईयन, गिरीश मारुति एर्नाक, महेंद्र सिंह, सुरिंदर सिंह, गोकुलकन्नन एम, रिंकू, शिवांश ठाकुर, बिट्टू, सोमबीर, विश्वनाथ वी, राम अड़घले, अमीरमोहम्मद जफरदानेश, मुकिलन शनमुगम।
दबंग दिल्ली केसी (DEL): नवीन कुमार, मंजीत, मीतू शर्मा, आशु मलिक, सूरज पंवार, मनु, सुनील, विशाल भारद्वाज, बालासाहेब जाधव, नितिन चंदेल, विजय, हिम्मत अंतिल, आशीष, योगेश, विक्रांत, फेलिक्स ली, मोहित। आकाश प्रशर, राहुल कुमार, युवराज पांडेया।












Click it and Unblock the Notifications