Pro Kabaddi League: 3 क्वार्टर पिछड़ने के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स ने काटा गदर, यूपी को करीबी मैच में हराया
Pro Kabaddi League: तीन क्वार्टर तक पीछे होने के बावजूद जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपना संयम नहीं खोया और प्रो कबड्डी लीग के 35वें मैच में यूपी योद्धाज को 33-30 के अंतर से हरा दिया। यह छह मैचों में जयपुर की तीसरी जीत है जबकि यूपी को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है।
जयपुर की जीत में नीरज नरवाल (9) के अलावा डिफेंस में रेजामीरबघेरी (5), सुरजीत सिंह (5) और अंकुश (3) का बड़ा रोल रहा। अर्जुन देसवाल (5) ने इस मैच में अपने 1000 टैकल प्वाइंट पूरे किये। यूपी के लिए भरत ने रेड में सात अंक जुटाए जबकि डिफेंस में हितेश और सुमित ने 5-5 अंक हासिल किये।

शुरुआत दोनों टीमों ने धांसू अंदाज में की और स्कोर भी बराबरी पर था। इसके बाद जयपुर ने लीड हासिल की। 10 मिनट के बाद यूपी ने लीड हासिल कर ली। इसके बाद यूपे ने दो अंक की लीड हासिल की और फिर जयपुर ने वापसी कर स्कोर 11-11 कर दिया। यूपी ने फिर से एक अंक की लीड बना ली।
यूपी ने 17-15 स्कोर पर पाला बदला। हाफटाइम के बाद रेजामीरबघेरी ने भरत का शिकार कर स्कोर 16-17 कर दिया। इसी बीच हितेश ने नीरज को लपक यूपी को 2 अंक दिला दिए। अब यूपी 19-16 से आगे आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications