PKL 11 में हरियाणा स्टीलर्स ने बुलाया युवा ऑल राउंडर, इस सीजन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती टीम

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में अब एक ही दिन का समय बचा है। एक दिन पहले तक टीमों में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा स्टीलर्स में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। हरियाणा स्टीलर्स की टीम में एक धाकड़ खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इसकी जानकारी भी टीम ने सोशल मीडिया पर दी है।

ऑल राउंडर विकुल लाम्बा को टीम में शामिल किया गया है। फैन्स के लिए यह फैसला हैरान करने वाला इसलिए हो सकता है क्योंकि उनको किसकी जगह लाया गया है, यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। स्टीलर्स की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

pro kabaddi league

स्टीलर्स ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा 'स्वागत नहीं करोगे इनका? विकुल लाम्बा Pro Kabaddi League के ग्यारहवें सीजन में हमारी टीम का हिस्सा होंगे।'

यूपी कबड्डी लीग में खेलने के बाद लाम्बा को अब प्रो कबड्डी लीग का टिकट मिला है। उनके लिए निश्चित रूप से यह एक बड़ा मंच और मौका है। अपने कौशल का प्रदर्शन कर वह आगामी समय के लिए खुद को स्थापित कर सकते हैं। लाम्बा से स्टीलर्स को उम्मीदें हैं, तभी टीम में शामिल किया है।

सीजन 10 में हरियाणा स्टीलर्स के पास दो कप्तान थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जयदीप दहिया कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे और उनके साथ डेप्युटी के रूप में राहुल सेतुपाल रहेंगे। हरियाणा स्टीलर्स पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम थी लेकिन टाइटल नहीं जीत पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+