Pro Kabaddi League: बंगाल वॉरियर्ज-हरियाणा स्टीलर्स का रोमांचक मैच अंतिम रेड में समाप्त, 2 अंकों से हारी टीम
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में बंगाल वॉरियर्स ने धमाल मचा दिया है। हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करते हुए बंगाल वॉरियर्स ने उनका विजयी रथ रोकने का काम किया है। मुकाबला कांटे का रहा लेकिन अंततः बंगाल ने इसे अपने नाम कर लिया। बंगाल ने 40-38 के अंतर से मैच अपने नाम किया।
लम्बे समय के बाद बंगाल ने हरियाणा को हराया है। सीजन आठ के बाद अब बंगाल ने हरियाणा को पराजित किया है। बंगाल ने अंक तालिका में भी धांसू मजबूती हासिल करते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है। पांच मैचों में बंगाल ने यह दूसरी जीत दर्ज की है और हरियाणा को तीन मैचों में जीत के बाद अब हार का सामना करना पड़ा है। सीजन में हरियाणा की दूसरी पराजय है।

बंगाल के लिए माइटी मनिंदर सिंह ने सुपर 10 लगाते हुए 12 अंक लिए जबकि कप्तान फजल अत्राचली ने चार अंक जुटाए। हरियाणा के लिए विनय ने सुपर 10 लगाया जबकि मोहम्मदरेजा शादलू ने नौ अंक हासिल किए।
शुरुआती दस मिनट के गेम में हरियाणा के बाद पांच अंकों की लीडी थी। इसके बाद मनिंदर ने बंगाल की वापसी कराई और 14वें मिनट तक स्कोर 13-13 हो गया। इसके बाद बंगाल ने हरियाणा को आउट कर लीडी हासिल कर ली। हालांकि हरियाणा ने भी अपनी जोर आजमाइश जारी रखी और पहले हाफ तक स्कोर 19-19 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
इसके बाद दूसरे हाफ में बंगाल ने कुछ अंक हासिल करते हुए चार अंकों की लीड बना ली। मनिंदर ने पीकेएल का 73वां सुपर 10 पूरा कर लिया। इस बीच शादलू ने हरियाणा को गेम में बनाए रखने के लिए सुपर टैकल किया। हालांकि अंतिम कुछ मिनटों से पहले हरियाणा की टीम ऑल आउट हो गई। अंत में स्कोर 38-33 था और यहीं रोमांच था। अंतिम मिनट में विनय ने सुपर रेड से मैच में जान डाल दी। अगली रेड में विनय को पकड़ा गया और बंगाल ने 40-38 से धांसू जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications