IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल 2023 में आज किसका मैच है- GT vs MI Qualifier 2
आईपीएल के क्वालीफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस की टीम से होगा। गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल क्वालीफायर 2 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

IPL 2023, GT vs MI Qualifier 2: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें क्वालीफायर-2 में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच आज फाइनल में जगह पक्की करने को लेकर भिड़ंत होगी। ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से कप्तान हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा की टीम के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने एलिमेनटर मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हरा दिया, जबकि पहले क्वालीफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया।
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के पास आईपीएल के फाइनल में पहुंचने का आज आखिरी मौका है। ऐसे में दोनों ही टीमें एक नई रणनीति के साथ मैदान पर नजर आ सकती हैं। शुक्रवार को क्वालीफायर-2 में रोहित और हार्दिक का लक्ष्य जीत के साथ खिताबी मुकाबले में जगह बनाने का होगा।
जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के बाद अब मुंबई के लड़खड़ाते गेंदबाजी विभाग को आकाश मधवाल ने संभाल लिया है। बुमराह और आर्चर के आईपीएल से बाहर होने के बाद मुंबई के लिए गेंदबाजी एक बड़ी चुनौती साबित हो रही थी। हालांकि, इस मुकाबत तक पहुंचने में पीयूष चावला ने टीम का भरपूर साथ दिया है।
आकाश ने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 5 रन देखर 5 विकेट चटकाए, जोकि टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन साबित हुआ है। एमआई बनाम जीटी मैच में भी मुंबई की नजर मधवाल पर रहेगी।
एमआई के बल्लेबाजी विभाग में सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। जबकि गुजरात के लिए शुभमन गिल का प्रदर्शन महत्वपूर्ण साबित होगा। हालांकि, हार्दिक पंड्या और रिद्धिमान साहा की फॉर्म इस समय चिंता का विषय है। जब गुजरात के गेंदबाजों की बात आती है, तो मोहम्मद शमी और राशिद खान अब तक शानदार रहे हैं और जीटी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
आईपीएल में आज किसका मैच है- आईपीएल 2023 के क्वालीफायर-2 में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस का सामना फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस की टीम से होगा। गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल क्वालीफायर 2 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं क्वालीफायर-2 का मैच- गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का क्वालीफायर-2 मैच का शुक्रवार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। आप JioCinema ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, जोश लिटिल, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: अभिनव मनोहर
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन
इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, क्रिस जॉर्डन, जेसन बेहरनडॉर्फ, आकाश मधवाल। इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा












Click it and Unblock the Notifications