बिहार की धरती पर भारतीय टीम ने रचा इतिहास, चीन को रौंदकर तीसरी बार जीता हॉकी चैम्पियनशिप का ख़िताब
India vs China: बिहार के राजगीर में महिला एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारत ने इतिहास रच दिया। भारत और चीन के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने धमाल मचा दिया और चीन को धूल चटाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
भारतीय महिलाओं ने तीसरी बार इस टूर्नामेंट का टाइटल अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने इस मैच को 1-0 से अपने नाम कर लिया। भारत के लिए तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में दीपिका ने गोल किया था। दीपिका ने टूर्नामेंट में कुल 11 गोल दागे। फाइनल का गोल सबसे खास रहा क्योंकि इससे टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

हालांकि चीनी टीम को कुछ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इनसे गोल नहीं आ पाया। चीन की टीम इन पेनल्टी कॉर्नर्स को गोल में नहीं बदल पाई। गेंद के ऊपर गेंद भी चीन ने काफी समय तक अपने पास रखा लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति को भेद पाने में नाकाम रही।
डिफेंस में चीन ने भी अपना काम अच्छा किया, इसी वजह से भारतीय टीम को महज एक ही गोल करने का मौका मिला। अंतिम क्वार्टर तक भारतीय टीम की तरफ से दूसरा गोल करने का प्रयास हुआ लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई और अंततः 1-0 के साथ टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।












Click it and Unblock the Notifications