World Cup Qualifiers: लुईस डियाज के गोल ने रोका अर्जेंटीना का विजय रथ, कोलंबिया-अर्जेंटीना का रोमांच मैच ड्रॉ
World Cup Qualifiers: फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अर्जेंटीना को इस बार जीत का स्वाद चखने को नहीं मिला लेकिन पराजय भी नहीं मिली। दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला ड्रॉ पर जाकर समाप्त हो गया।
मुकाबले की शुरुआत में कोलंबिया ने धमाकेदार खेल दिखाया और लीड हासिल कर ली। कोलंबिया के लुईस डियाज ने 24वें मिनट में जाकर गोल दाग दिया। डिफेंडरों से मिले गैप का फायदा उठाते हुए उन्होंने गेंद को नेट में दे मारा और टीम को बढ़त हासिल हो गई।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर में उनका यह सातवां गोल था, इसी की बदौलत अर्जेंटीना का विजय रथ भी रुक गया। हालांकि इस गोल के बाद कोलंबिया को दूसरी बार स्कोर करने का मौका नहीं मिला। इसके बाद स्कोर करने का अवसर अर्जेंटीना के पास आया।
लुईस डियाज का यह गोल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अर्जेटीना के डिफेंडर प्रयास करते रह गए लेकिन वह उनको चकमा देते हुए गोल करने में कामयाब हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको कप्तान बनाने की मांग तेजी से उठी और गोल करने वाला वीडियो वायरल हो गया।
अंतिम समय तक कोलंबिया ने लीड बनाए रखी और ऐसा लगने लगा था कि अर्जेंटीना की हार होगी। अंत में कुछ बदलाव किये गए, मेसी को भी बाहर जाना पड़ा। इस बीच थियागो अलमाडा ने 81वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर बराबर कर दिया और अर्जेंटीना को हार से बचा लिया।
World Cup Qualifiers: अलमाडा ने किया गोल
अंतिम समय तक कोलंबिया ने लीड बनाए रखी और ऐसा लगने लगा था कि अर्जेंटीना की हार होगी। अंत में कुछ बदलाव किये गए, मेसी को भी बाहर जाना पड़ा। इस बीच थियागो अलमाडा ने 81वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर बराबर कर दिया और अर्जेंटीना को हार से बचा लिया।
World Cup Qualifiers: रणनीति से बची अर्जेंटीना का हार
अर्जेंटीना द्वारा अंतिम समय में किया गया बदलाव काम कर गया, मेसी को बाहर भेजते ही गोल हुआ और स्कोर बराबरी पर आ गया। 90 मिनट के बाद तीन मिनट का अतिरिक्त समय भी था लेकिन इसमें स्कोरलाइन नहीं बदली। सोशल मीडिया पर कोलंबिया की वाहवाही हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications