सुनील छेत्री जैसे दिग्गज खिलाड़ी के पास नहीं है ज्यादा धन राशि, नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान
Sunil Chhetri Networth: भारतीय फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। सुनील छेत्री ने कुवैत के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला खेलते हुए संन्यास ले लिया। हालांकि वह घोषणा पहले से ही कर चुके थे।
छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल में 19 सालों तक सक्रिय रहे। वह भारतीय टीम के कप्तान भी रहे और व्यक्तिगत उपलब्धियां भी हासिल की। भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भी वही हैं। उनसे ज्यादा मुकाबले अन्य किसी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं खेले हैं।

छेत्री ने 39 वर्ष की उम्र में अपने करियर पर विराम लगाने का फैसला लिया। अपने करियर में उन्होंने कुल 94 गोल किये थे। भारत की तरफ से यह सबसे ज्यादा हैं। ओवरलऑल वह चौथे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा गोल दागने वालों में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी हैं।
सुनील छेत्री की नेटवर्थ की बात की जाए, तो हैरानी वाली बात सामने आती है। छेत्री अपने करियर में इतने लम्बे समय तक खेले हैं लेकिन सम्पत्ति के मामले में वह आगे नहीं आ पाए हैं। क्रिकेटरों की तुलना में तो वह काफी पीछे नजर आते हैं। इतने महान खिलाड़ी की नेटवर्थ ज्यादा होने की उम्मीद थी।
रिपोर्ट्स की मानें, तो छेत्री की नेटवर्थ 8 से लेकर 10 करोड़ रुपये के बीच है। इससे ज्यादा राशि तो भारत के कई क्रिकेटर एक आईपीएल सीजन से हासिल कर लेते हैं। छेत्री की सालाना आय करीब 90 लाख है। अब वह खेल में नहीं हैं, इसलिए राशि में कमी आने के आसार भी रहेंगे।
ब्रांड्स डील की बात की जाए, तो सुनील छेत्री का करार स्पोर्ट्सवियर कम्पनी प्यूमा के साथ है। वहां से उनको पैसा मिलता है, इसके अलावा आईएसएल में वह बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हैं। वहां से भी उनको फीस मिलती है। भारतीय टीम के लिए फुटबॉल खेलने की फीस अब उनको नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications