इंटरनेशनल गोलों में सुनील छेत्री का कमाल, सबसे ज्यादा गोल दागने में की दिग्गज की बराबरी

कोलकाता, 15 जून: भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास में संयुक्त तौर पर पांचवें सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने।

Sunil Chhetri amazing in international goals, became the joint 5th player to score the most goals

छेत्री ने मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की, जहां उन्होंने अपना 84वां गोल किया। उन्होंने अब रियल मैड्रिड के दिग्गज और हंगेरियन खिलाड़ी फेरेंक पुस्कस के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करने वाले गोलों की बराबरी कर ली है।

इससे पहले अक्टूबर 2021 में छेत्री ने दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले के 77 गोल के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया था। वह अब पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के बाद अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

फिलहाल रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 117 गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि मेसी कुल 86 गोल के साथ चौथे स्थान पर हैं।

हांगकांग के खिलाफ भारत ने कोलकाता के वीवाईबीके स्टेडियम में अपने एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर 2023 अभियान को स्टाइल में पूरा किया क्योंकि उन्होंने ग्रुप डी के अंतिम गेम में हांगकांग पर 4-0 की भारी जीत हासिल की। ब्लू टाइगर्स के लिए सुनील छेत्री, अनवर अली के अलावा मनवीर सिंह और ईशान पंडिता ने गोल दागे।

एएफसी एशियन कप क्वालीफायर में टीम इंडिया की यह लगातार तीसरी जीत थी। इससे पहले उन्होंने कंबोडिया और अफगानिस्तान को हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+