PM मोदी को गिफ्ट में मिली मेसी की टीशर्ट, इंडिया एनर्जी वीक के उद्घाटन में पहुंचे थे प्रधानमंत्री
पीएम मोदी की पाब्लो गोंजालेज से मुलाकात सोमवार को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक के मौके पर हुई, जहां उन्होंने पीएम को मेसी की टीशर्ट गिफ्ट में दी।

अर्जेंटीना के स्वामित्व वाली कंपनी YPF के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जेंटीना के ही स्टार फुटबॉलर मेसी की एक टीशर्ट गिफ्ट में दी है। दरअसल, पीएम मोदी की पाब्लो गोंजालेज से मुलाकात सोमवार को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक के मौके पर हुई। आपको बता दें कि पीएम मोदी आज इंडिया एनर्जी वीक के मौके बेंगलुरु दौरे पर थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम 2030 तक अपने एनर्जी मिक्स नैचुरल गैस खपत को बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने सोमवार को इंडिया एनर्जी वीक 2023 में अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि भारत वर्तमान में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के लिए सबसे सही स्थान है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में अगले दशक में दुनिया में ऊर्जा की मांग में सबसे तेज वृद्धि देखने का अनुमान है। उन्होंने कहा, "मैं आपसे भारत के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े सभी अवसरों का पता लगाने के लिए कहता हूं। भारत आज निवेश के लिए सबसे उपयुक्त जगह है।"












Click it and Unblock the Notifications