VIDEO: खिलाड़ियों ने Assault Rifles के साथ मैदान में खेली फुटबॉल! देखिए होश उड़ाने वाला वायरल वीडियो

मणिपुर के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले का एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें फुटबॉल किट पहने हुए लोग खेलते समय असॉल्ट राइफलें (Assault Rifles) लेकर चलते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नम्पी रोमियो हानसोंग द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में नोहजांग किपगेन मेमोरियल प्लेग्राउंड में AK और M सीरीज राइफलों के साथ लोग दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में मौजूद लोगों की जर्सी पर 'सनाखांग' नाम लिखा हुआ था और एक खिलाड़ी को गिना किपगेन या खिलाड़ी नंबर 15 के रूप में पहचाना गया था। यह इवेंट 20 जनवरी को हुआ था।

manipur men display assault rifles while playing football

एनडीटीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो के वायरल होने के बाद, हेनसोंग ने मूल इंस्टाग्राम पोस्ट को हटा दिया, लेकिन बाद में हथियारबंद लोगों के बिना एक एडिटेड वर्शन अपलोड किया।

YouTube चैनल पर दिखाया गया एडिटेड क्लिप
उनके YouTube चैनल ने भी इस एडिटेड क्लिप को दिखाया, हालांकि शुरुआत में, इसमें तीन सेकंड के लिए हथियारबंद लोग शामिल थे। पूरे वीडियो में सांस्कृतिक प्रदर्शन और फुटबॉल के दृश्य दिखाए गए, लेकिन अंत में गहरे हरे रंग की बैटल ड्रेस में भारी हथियारों से लैस लोग कार्यक्रम स्थल पर दिखाई दिए।


हथियारों के प्रदर्शन पर जताई चिंता
मैतेई हेरिटेज सोसाइटी ने हथियारों के प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की, जिससे कुकी उग्रवादियों से संभावित संबंध का पता चलता है। उन्होंने अधिकारियों से आगे की जांच करने का आग्रह किया।

एडिटेड क्लिप यहां देखेंः

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना मणिपुर में चल रहे तनाव को उजागर करती है, जहां मई 2023 से भूमि अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर कुकी जनजातियों और मैतेई के बीच हिंसा बढ़ गई है। दोनों समुदायों के युवा पुरुष असॉल्ट राइफलों से लैस होकर अक्सर खुले में घूमते देखे गए। सोशल मीडिया पर सैकड़ों वीडियो सामने आए हैं। दोनों पक्षों का दावा है कि वे 'ग्राम स्वयंसेवक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+