ISL 2022-23: बेंगलुरु एफसी बनाम जमशेदपुर एफसी, संघर्ष करती दो टीमों के बीच मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग 2022-23 में बेंगलुरु एफसी की टीम का सामना जमशेदपुर एफसी से होने जा रहा है। ये मैच बेंगलुरु के घरेलू मैदान श्री कांतीरवा स्टेडियम में होगा।

बेंगलुरू, 16 दिसंबर: बेंगलुरू एफसी हीरो शनिवार को बेंगलुरू स्थित अपने घरेलू मैदान श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 के मैचवीक 11 मुकाबले में जमशेदपुर एफसी से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों को तीन अंकों का अंतर अलग करता है और दोनों ही टीमों को प्लेऑफ में स्थान पाने की उम्मीद है। ब्लूज वर्तमान में सात अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं, जबकि रेड माइनर्स चार अंकों के साथ उनसे ठीक नीचे दसवें स्थान हैं।
बेंगलुरू एफसी को पिछले हफ्ते लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जब उसे चिर-प्रतिद्वंद्वी केरला ब्लास्टर्स एफसी के खिलाफ 3-2 की पराजय मिली। ब्लूज अब तक हीरो आईएसएल में नौ प्रयासों में केवल दो मैच जीत पाए हैं। उन्होंने इस सीजन में संयुक्त रूप से सबसे कम गोल भी किए हैं, जो उनके अगले प्रतिद्वंद्वी जमशेदपुर एफसी के छह गोलों के बराबर है।
मिडफील्डर जावी हर्नांडेज ने पिछले हफ्ते फिर से स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया था और इस सीजन में उनके गोलों की संख्या तीन हो गई है। कप्तान सुनील छेत्री ने पेनल्टी किक पर गोल दागा था और आखिरकार वह इस सीजन में अपना खाता खोलने में सफल हुए। इस बीच, नए अनुबंधित खिलाड़ी, पाब्लो पेरेज़ केवल बेंच से शुरुआत करने के लिए पर्याप्त रूप से फिट थे। यह स्पेनिश स्ट्राइकर शनिवार को मैच की शुरुआत कर सकता है।
ब्लूज के मुख्य कोच साइमन ग्रेसन ने कहा, "यह दो ऐसी टीमों के बीच मुकाबला है जो बहुत अच्छे फॉर्म में नहीं हैं। जमशेदपुर 'फुटबॉल कभी आसान नहीं होता' का एक अच्छा उदाहरण है। वे लीग शील्ड चैम्पियन हैं, और उन्होंने इस साल कई अलग-अलग कारणों से खुद को कठिनाई में पाया है।" उन्होंने कहा, "हमारा फुटबॉल क्लब अतीत में बहुत सफल रहा है और पिछले कुछ वर्षों में इसको मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। फुटबॉल क्लबों के सामने उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन अभी दोनों क्लब गलत पोजिशन में हैं।"
जमशेदपुर एफसी तालिका में सबसे नीचे से एक स्थान ऊपर है और सबसे फिसड्डी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से सिर्फ चार अंक ऊपर है। रेड माइनर्स ने अपने पिछले छह प्रयासों में एक भी मैच नहीं जीता है। पिछले हफ्ते एटीके मोहन बागान से 1-0 से हारने के बाद, जमशेदपुर एफसी लगातार दो मैचों में गोल करने में नाकाम रही है।
डेनियल चीमा चुक्वु आठ मैचों में दो गोल करके इस सीजन में क्लब के प्रमुख स्कोरर हैं। यह नाइजीरियाई स्ट्राइकर हाल ही में गोलों का सूखे का सामना कर रहा है, क्योंकि उनका आखिरी गोल लगभग दो महीने पहले आया था। आगामी मुकाबले में, जमशेदपुर एफसी अपने इंग्लिश कप्तान पीटर हार्टले के बिना मैदान पर उतरना होगा, जिन्हें पिछले मैच में रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया था।
रेड माइनर्स के मुख्य कोच ऐडी बूथ्रॉयड ने कहा, "वह (ग्रेसन) बहुत संगठित हैं और उनकी टीम आक्रामक और सेट-प्ले में अच्छी हैं। पिछले कुछ वर्षों में, हम कई बार आपस में भिड़े हैं। हम एक ही क्षेत्र से आते हैं, और यह हम दोनों के लिए एक नया उपक्रम है।" उन्होंने क्लब में चोट की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा, "शुक्र है, यह खिलाड़ियों की वापसी का समय है, जिनकी हमें जरूरत थी। राफेल (क्रिवेलारो) ट्रेनिंग के दौरान दमदार रहे है। एली साबिया भी पूरी तरह से फिट हैं।"
दोनों टीमें हीरो आईएसएल में दस बार एक-दूसरे से मिल चुकी हैं। जमशेदपुर एफसी ने चार गेम जीते हैं, और ब्लूज तीन मौकों पर विजयी हुए हैं। आईएसएल सीजन शुरू होने से पहले, बेंगलुरू एफसी ने डूरंड कप के अपने ग्रुप ए मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को हराया था।












Click it and Unblock the Notifications