India vs Vietnam: भारत-वियतनाम का रोमांचक फुटबॉल मुकाबला ड्रॉ पर आकर हुआ समाप्त
India vs Vietnam: वियतनाम के थिन थ्रोंग स्टेडियम में भारत और वियतनाम के बीच खेला गया फुटबॉल मुकाबला रोमांचक रहा। यह मैत्री मैच था जिसे जीतने का प्रयास दोनों तरफ से देखने को मिला लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली। दोनों टीमों की तरफ से 1-1 गोल हुआ और इसी स्कोरलाइन के साथ मुकाबला ड्रॉ हो गया।
मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गोल का प्रयास दोनों तरफ से हुआ लेकिन सफलता नहीं मिली। जब पहला हाफ समाप्ति की तरफ बढ़ रहा था, उस समय गोल आया। यह गोल वियतनाम की तरफ से देखने को मिला।

वियतनाम के लिए 38वें मिनट में कांग ने गोल दाग दिया। उन्होंने बॉक्स के किनारे से शॉट मारा और गेंद लुढ़कते हुए बॉक्स में जाकर गिरी। इससे वियतनाम को बढ़त मिल गई। इस दौरान गुरप्रीत ने गोल रोकने का प्रयास किया था लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 1-0 रहा और वियतनाम के पास लीड थी।
दूसरे हाफ में दस मिनट का खेल होने तक कुछ नहीं बदला लेकिन यहाँ से भारत की तरफ ने भी अपना जोर लगाया। 58वें मिनट में भारत के लिए फारुख ने गोल दागकर स्कोर लेवल कर दिया। उन्होंने डिफेंडर को वियतनाम के गोलकीपर के ऊपर से शॉट मारकर गेंद को बॉक्स में पहंचा दिया।
अंतिम मिनट तक स्कोर बराबरी पर रहा और किसी भी टीम को अतिरिक्त गोल करने का मौका नहीं मिला। इसके बाद छह मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया लेकिन इसमें भी गोल नहीं हुआ। अंततः फाइनल सिटी बजी और 1-1 की बराबरी के साथ यह मुकाबला समाप्त हो गया।












Click it and Unblock the Notifications