आशिकी करने में भी नंबर वन हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 13 साल में 18 गर्लफ्रेंड, 5 बच्चों के बाद भी हैं कुंवारे
Happy Birthday Cristiano Ronaldo: दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। मौजूदा समय़ में रोनाल्डो सऊदी अरब फुटबॉल लीग में अल-नासर के लिए खेल रहे हैं। रोनाल्डो के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। रोनाल्डो का जन्म 5 फरवरी 1985 को मदीरा में हुआ था।
बिना शादी के हैं पांच बच्चे
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब तक शादी नहीं की है। इसके बावजूद भी उनके पांच बच्चे हैं। मौजूदा समय में रोनाल्डो स्पेनिश सुपर मॉडल जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ रिश्ते में हैं। साल 2017 से ही यह दोनों कपल एक दूसरे के साथ हैं। लेकिन इससे पहले भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कई गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 13 साल में रोनाल्डो की 18 गर्लफ्रेंड रही हैं।

टीवी प्रजेंटटर के साथ रहा है रिलेशन
5 साल 2005 पुर्तगाली मॉडल और टीवी प्रजेंटटर मर्चें रोमेरो के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम जुड़ा था। साल 2005 से 2006 तक रोनाल्डो ने मर्चे से डेट किया था। मर्चें रोमेरो और रोनाल्डो की कई तस्वीरें उस दौरान सामने आई थी। हालांकि, दोनों ने ही कभी भी स्पष्ट रूप से इस रिश्ते की ना तो पुष्टि की और ना ही इनकार किया।
पेरिस हिल्टन को भी किया डेट
साल 2007 में एक्ट्रेस मॉडल रेडियो होस्ट के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम सामने आया था। इसके बाद साल 2008 की शुरुआत में रोनाल्डो ने मॉडल नेरेडा गैलार्डो के साथ डेट किया था। इन दोनों का रिश्ता भी कुछ समय तक ही चला। साल 2009 के दौरान एक्ट्रेस और मॉडल पेरिस हिल्टन को रोनाल्डो ने डेट किया।
दोनों को जून 2009 में लॉन्च एंजिल्स के एक नाइट क्लब में देखा गया। उसके बाद दोनों के बीच रिश्ते की अटकलें लगाई गई। साल 2010 में रोनाल्डो ने किम कार्दशियन को भी डेट किया था। 2010 में ही रूसी मॉडल इरीना शयाक को भी रोनाल्डो ने डेट किया था। उस दौरान ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि रोनाल्डो और इरीना हमेशा के लिए एक हो सकते हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम स्पेनिश टीवी रिपोर्टर लूसिया विलेन के साथ जोड़ा गया। रूसिया विलन को भी उन्होंने कुछ समय तक डेट किया। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल सका।












Click it and Unblock the Notifications