फुटबॉल वर्ल्ड कप में FIFA कुल 3585 करोड़ रुपए करेगा वितरित, टी20 विश्व कप से 26 गुना ज्यादा है यह रकम
Fifa world cup 2022 prize money दुनियाभर में क्रिकेट कितना भी लोकप्रिय क्यों न हो, लेकिन फुटबॉल की बराबरी करने में अभी भी वो बहुत पीछे हैं। जी हां, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप और 20 नवंबर से शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में जमीन-आसमान का अंतर है। आपको बता दें कि क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप की विजेता टीम को मिलने वाली प्राइज मनी में तकरीबन 26 प्रतिशत का अंतर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम को जो राशि प्राइज मनी में मिली थी फीफा वर्ल्ड कप की विजेता टीम को मिलने वाली राशि उससे 26 गुना ज्यादा है।

टी20 वर्ल्ड कप में वितरित हुई प्राइज मनी
आपको बता दें कि हाल ही में खत्म हुआ टी20 विश्व कप इंग्लैंड ने जीता है और इंग्लैंड को विनिंग प्राइज के तौर पर 1.6 मिलियन डॉलर (तकरीबन 13.84 करोड़ रुपए) मिले थे, जबकि उपविजेता पाकिस्तान को 7.40 करोड़ रुपए मिले थे। आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 45.14 करोड़ रुपए की प्राइज मनी वितरित की थी। यह राशि 16 टीमों में अलग-अलग प्रकार से बंटी थी। 2019 वर्ल्ड कप में आईसीसी ने विजेता टीम को 4.0 मिलियन डॉलर की राशि दी थी।

फीफा में कुल 3585 करोड़ रुपए होंगे वितरित
अब अगर इसकी तुलना फीफा से की जाए तो यह करीब 26 गुना अधिक है। फुटबॉल वर्ल्ड कप में फीफा कुल 440 मिलियन डॉलर (तकरीबन 3585 करोड़ रुपए) की प्राइज मनी वितरित करेगा। इसमें फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 42 मिलियन डॉलर (करीब 342 करोड़ रुपए) प्राइज मनी के रूप में मिलेंगे। वहीं फीफा विश्व कप की रनर अप टीम को 30 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी, जबकि तीसरे नंबर की टीम को 27 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी। चौथे नंबर की टीम को 25 मिलियन, जबकि 5वें से लेकर 8वें नंबर की टीम को 17 मिलियन डॉलर, 9वें स्थान से 16वें स्थान की टीम को 13 मिलियन डॉलर और 17वें स्थान से लेकर 32वें स्थान की टीम को 9 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी।

फीफा विश्व कप में 32 टीमें लेंगी हिस्सा
आपको बता दें कि क्रिकेट और फुटबॉल के विश्व कप में प्राइज मनी का अंतर लगभग हर बार इतना ही रहता है। प्राइज मनी से ही फुटबॉल और क्रिकेट की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फीफा विश्व कप 2022 का आगाज 20 नवंबर से हो रहा है। इस बार फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कतर कर रहा है। कतर पहला खाड़ी देश बना है जो फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। फीफा विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और हर टीम को प्राइज मनी के रूप में कुछ न कुछ मिलेगा। फुटबॉल की लोकप्रियता इस विश्व कप की प्राइज मनी ही बयां कर देती है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications