FIFA World Cup 2022: भारत में कब और कहां देखें ओपनिंग सेरेमनी और पहला मुकाबला

फीफा विश्व कप 2022 कतर में आज यानी 20 नवंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर तक होगा, जिसमें 32 टीमें ट्रॉफी के लिए कंपीट करेंगी। इसके साथ ही विवादित देश कतर टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला पहला मिडिल ईस्ट कंट्री बन जाएगा।

FIFA World Cup 2022:

64 मैचों की मेजबानी करने के लिए कतर के आठ स्टेडियमों में मुकाबले देखे जाएंगे। आज ही ओपनिंग सेरेमनी के बाद कतर 20 नवंबर को कर्टन रेजर में इक्वाडोर से भिड़ेगा। अल खोर के अल बेयट स्टेडियम में ग्रुप ए मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी।

इस सेरेमनी और पहले मैच के बारे में डिटेल्स इस प्रकार हैं-

ओपनिंग सेरेमनी किस समय होगी-

ओपनिंग सेरेमनी कतर और इक्वाडोर के बीच ग्रुप ए मैच से पहले आयोजित की जाएगी। यह 60,000 क्षमता वाले अल बेयट स्टेडियम में होगी जिसको भारतीयसमयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर देख सकते हैं।

ओपनिंग सेरेमनी भारत में कहां पर देखें-

समारोह का सीधा प्रसारण भारत में Sports18 और Sports18 HD टीवी चैनलों पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema ऐप पर उपलब्ध होगी।

ओपनिंग सेरेमनी में कौन प्रदर्शन करेगा?

फीफा ने अभी तक कलाकारों की पूरी सूची की घोषणा नहीं की है, लेकिन दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड बीटीएस परफॉर्म करेगा। वैसे तो ब्रिटिश गायिका दुआ लीपा और कोलंबियाई गायिका शकीरा जैसी चर्चित हस्तियों ने कतर जैसे कट्टर देश में जाकर परफॉर्म करने से इंकार दिया है लेकिन टेलीग्राफ के अनुसार, अन्य संभावित कलाकारों में ब्लैक आइड पीज, रोबी विलियम्स और नोरा फतेही शामिल हैं। नोरा फतेही बॉलीवुड अदाकारा भी हैं।

ओपनिंग सेरेमनी के बाद देखें पहला मैच-

मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच मैच रात 9.30 बजे IST से शुरू होगा। इस मुकाबले के साथ ही वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा।

कहां देखें पहला मैच?

भारत में फीफा विश्व कप 2022 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण Sports18 और Sports18 HD टीवी चैनलों पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग Jio ऐप पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+