France vs Argentina Final: पहले 20वें ही मिनट में मेस्सी ने पेनाल्टी पर दागा गोल

France vs Argentina Final: फ्रांस के खिलाफ फीफा विश्वकप के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने पहले ही हाफ की शुरुआत में जबरदस्त गोल दागा है। पहले हाफ के 20वें मिनट में अर्जेंटीन का पेनाल्टी मिला, जिसे अर्जेंटीना की टीम ने बेहतरीन तरह से गोल में तब्दील किया। इस पेनाल्टी को अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने लिया और अपनी टीम के लिए पहला गोल दाया। इस गोल के साथ ही अर्जेंटीना की टीम पहले हाफ की शुरुआत में ही 1-0 से आगे हो गई। बता दें कि लियोनेल मेस्सी के लिए यह विश्वकप आखिरी विश्वकप है, ऐसे में वह इस विश्वकप को यादगार बनाना चाहेंगे।
जिस तरह से अर्जेंटीना के अल्वारेज ने डी मारिया के बाईं ओर किक मारी उसके बाद रेफरी ने पेनाल्टी का इशारा किया। इस पेनाल्टी को लेने के लिए लियोनेल मेस्सी फिर से आगे आए और वह पेनाल्टी लेते समय बिल्कुल शांत नजर आएं और इस पेनाल्टी को उन्होंने गोल में तब्दील किया। बहुत ही छोटा रनअप लेते हुए मेस्सी ने यह पेनाल्टी ली और आसानी से गेंद को गोल में पहुंचा दिया। अर्जेंटीना की टीम के लिए यह मैच काफी अहम है, कप्तान मेसी इस मैच में जीतकर विश्वकप में जीत के साथ अपना फुटबॉल का सफर खत्म करना चाहेंगे।
वर्ष 2014 में जब अर्जेंटीना की टीम विश्वकप के फाइनल मुकाबले में पहुंची थी तो उस टीम का हिस्सा मेसी भी थे। जर्मनी के खिलाफ मैच में हार के बाद मेसी के लिए यह विश्वकप आखिरी है। मेसी ने कतर फाइनल से पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि यह विश्वकप उनका आखिरी विश्वकप होगा। मेसी ने कहा था कि मैं काफी खुश हूं कि हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मैं फाइनल मुकाबला खेलकर अपनी विश्वकप की यात्रा को खत्म करना चाहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications