Cristiano Ronaldo की गर्लफ्रेंड कभी करती थीं वेट्रेस का काम, आज हैं 100 करोड़ की मालकिन
Georgina Rodriguez Net worth: मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया रोड्रिग्ज स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1994 को स्पेन के बर्गोस शहर में हुआ था। जॉर्जिया ने अपनी करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और बाद में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बड़ा नाम कमाया। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वे फैशन, लाइफस्टाइल और अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में अपडेट्स शेयर करती हैं।
जॉर्जिया रोड्रिग्ज ने बनाई अपनी अलग पहचान
जॉर्जिया रोड्रिग्ज ने एक बिजनेस वूमेन के रूप में भी अपनी पहचान बनाई और फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। जॉर्जिया रोड्रिग्ज और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं, और उनका परिवार भी सुर्खियों में रहता है। बता दें कि 2030 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलने के बाद पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस टूर्नामेंट को खास बताया है।

कभी थी वेट्रेस आज हैं 100 करोड़ की मालकिन
जॉर्जिया रोड्रिग्ज का जीवन पहले काफी साधारण था, लेकिन आज वह एक बेहद अमीर और लक्जरी लाइफ जीने वाली महिला हैं। पहले वह ब्रिस्टल में वेट्रेस और बच्चों की देखभाल करने वाली नैनी के रूप में काम करती थीं, और इस तरह उनका और उनके परिवार का गुजारा चलता था। लेकिन समय के साथ उनके जीवन में बड़े बदलाव आए, और अब वह करीब 100 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।
लग्जरी लाइफ जीती हैं जॉर्जिया
जॉर्जिया फिलहाल एक शानदार जीवन जी रही हैं, जिसमें महंगी कारों, लग्जरी होटलों और विदेश यात्राओं का हिस्सा है। उनके इस बदलाव ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी एक प्रसिद्ध शख्सियत बना दिया है, और उनकी लाइफस्टाइल उनके फॉलोअर्स के बीच उनकी एक अलग पहचान बना दी है।
रोनाल्डो हर महीने देते हैं इतना पैसा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड को हर महीने 83,000 पाउंड देते हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 82 लाख रुपये के बराबर हैं। यह एक बहुत बड़ी रकम है, इसके अलावा रोनाल्डो ने जॉर्जिया को डेढ़ करोड़ की कार भी गिफ्ट की थी।












Click it and Unblock the Notifications