मैच देखने के लिए दर्शकों से खचाखच भरा था स्टेडियम, अचानक शुरू हुई गोलीबारी, मुकाबला रद्द

Belgium vs Sweden, Euro 2024: इस दुनिया में खेल प्रशासकों की कमी नहीं है। अक्सर अपनी पसंदीदा खेल को सपोर्ट करने के लिए बड़ी तादाद में फैंस स्टेडियम पहुंच ही जाते हैं। क्रिकेट हो या फुटबॉल हर खेल के लिए फैंस में दीवानगी देखने को मिलती रहती है। फुटबॉल यूरो 2024 क्वालीफायर के दौरान एक बड़ी घटना घटी है। जिसके कारण इस मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ गया।

बेल्जियम और स्वीडन के बीच मैच: बेल्जियम के किंग बौदोउइन स्टेडियम में बेल्जियम और स्वीडन के बीच यूईएफए यूरो 2024 क्वालीफाइंग मैच खेला जा रहा था। इस मैच को देखने के लिए बड़ी तादाद में फैंस स्टेडियम पहुंचे हुए थे। जहां स्टेडियम के अंदर फुटबॉल मैच खेला जा रहा था वहीं बाहर आतंकवादी घटना घटने से दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार को दो स्वीडिश नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Belgium Euro 2024 1

मैच को किया गया रद्द: इस घटना के बाद यूईएफए ने बेल्जियम और स्वीडन के बीच आयोजित यूरो 2024 क्वालीफायर फुटबॉल मैच को आधे समय में रद्द कर दिया। इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे हुए थे। लेकिन इसी बीच एक गोलीबारी की घटना घट गई और मुकाबला को रद्द करना पड़ा। स्वीडन के दो लोगों की मौत भी इस गोलीबारी में हो गई।

गोलीबारी से घबराए फैंस: स्टेडियम से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही गोलीबारी की घटना घटी। जिसमें दो स्वीडन के लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ फैंस घबरा गए, वहीं कुछ फैंस वहां से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने फैंस को स्टेडियम में ही रहने की सलाह दी। उन्होंने फैंस को एक ही जगह पर बिठाकर रखा। सुरक्षा के लिए लिहाज से फैंस के साथ ऐसा करना जरूरी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+